फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants tries to rape of two minor sisters in delhi

'वो आते-जाते मेरी दोनों नाबालिग बेटियों को छेड़ता है'

Sun, 02 Feb 2014 11:46 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Feb 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
Miscreants tries to rape of two minor sisters in delhi

सीमा पुरी इलाके में किशोरी से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। परिवार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे उठाकर ले जाने की धमकी दी। किशोरी ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


इस बीच आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर हमला कर दिया। शैलेंद्र (बदला नाम) परिवार के साथ सीमा पुरी बार्डर पर रहता है। परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। शैलेंद्र की बेटी सपना (14, बदला नाम) सातवीं की छात्रा है। शैलेंद्र का आरोप है कि पड़ोसी बिन्नी आते-जाते समय सपना को छेड़ता था।
विज्ञापन


परिवार ने विरोध किया तो आरोपी ने सपना को घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी। 11 जनवरी को सपना ने मामले की शिकायत सीमा पुरी थाने में की। पुलिस ने मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, शिकायत का पता चलने पर बिन्नी ने साथी सुभाष, संदीप व डालचंद के साथ मिलकर हॉकी, डंडों और चाकुओं से शैलेंद्र के घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने शैलेंद्र के बेटों के हाथ तोड़ दिए। पुलिस ने शैलेंद्र के दोनों बेटों व बड़ी बेटी को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ की जगह मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। अधिकारी जांच कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed