फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants took away jewelry worth five and a half lakhs from a woman after giving her intoxicants

Delhi: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से साढ़े पांच लाख के जेवरात ले उड़े बदमाश, बैंक से लेकर घर आते समय हुई वारदात

Sun, 15 Jan 2023 12:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Jan 2023 12:50 PM IST
सार

शुक्रवार को पीड़ित महिला बैंक से जेवरात लेकर घर लौट रही थीं। इस बीच वह ऑटो शास्त्री पार्क उतर गई और पैदल घर जाने लगीं। रास्ते में अचानक उनको हिचकियां आने लगी। तभी एक युवक व महिला ने उसे पीने के लिए पानी दिया। उसे पीते ही आबिदा बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Miscreants took away jewelry worth five and a half lakhs from a woman after giving her intoxicants
delhi police prv - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बदमाश उससे साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात ले उड़े। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 33 वर्षीय आबिदा परिवार के सीलमपुर इलाके में रहती है। उन्होंने अपने जेवरात करोलबाग स्थित बैंक के लॉकर में रखे हुए थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को वह बैंक से जेवरात लेकर घर लौट रही थीं। इस बीच वह ऑटो शास्त्री पार्क उतर गई और पैदल घर जाने लगीं। रास्ते में अचानक उनको हिचकियां आने लगी। तभी एक युवक व महिला ने उसे पीने के लिए पानी दिया। उसे पीते ही आबिदा बेहोश हो गई। आरोपी उसका बैग लेकर भाग गए, जिसमें 4500 रुपये और 11 तोला सोने के जेवरात थे। होश में आने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कोरोना की जांच के नाम पर बुजुर्ग महिला से ठगी
सीलमपुर इलाके में कोरोना जांच के नाम पर बदमाश 65 साल की राजकुमारी नामक बुजुर्ग महिला से जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता सीलमपुर मेट्रो स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए घर से निकली थीं। इस बीच आरोपी उनको कोरोना जांच के नाम पर प्रीत विहार ले गए। वहां उनके जेवरात उतरवाकर एक बैग में रखवा दिए। इसके बाद जेवरात का बैग लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता आगरा से अपने भाई के पास गांधी नगर आई हुई थीं। शुक्रवार को उनको सीलमपुर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना था। वह एक ऑटो में सवार हुई। उसमें पहले से कुछ लोग बैठे हुए थे। वह पीड़िता को कोरोना के नाम पर डराने लगे। बाद में उनके पहने हुए जेवरात लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed