फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants shot a man eating momos with his wife in delhi

दिल्ली में बेखौफ बदमाश: पत्नी के साथ मोमोज खा रहे युवक को मारी गोली, कुछ दिन पहले ही जेल से आया था आदित्य

Tue, 04 Nov 2025 09:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 09:12 PM IST
सार

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि आदित्य परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहता है। इसके परिवार में पत्नी भूमि के अलावा बाकी सदस्य हैं। आदित्य के खिलाफ लूटपाट समेत कई मामले है। कुछ ही दिनों पूर्व वह जेल से रिहा होकर आया है। 

विज्ञापन
Miscreants shot a man eating momos with his wife in delhi
पत्नी संग मोमोज खाने गए युवक को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : AI Image

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी इलाके में सोमवार रात पत्नी के साथ मोमोज खा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली वारदात, कमर में गोली लगते ही पीड़ित आदित्य (22) वहीं पर गिर गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित को फौरन नजदीकी हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली 
अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आदित्य की रीढ़ की हड्डी में गोली फंस गई है। गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आदित्य का रुपयों की लेनदेन को लेकर एरिया के कुछ युवकों से विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की हुई पहचान
वारदात से कुछ घंटों पहले तीन-चार लड़कों ने आदित्य को देख लेने की धमकी दी थी। रात को इन लोगों ने उसे गोली मार दी। पुलिस आदित्य की पत्नी भूमि का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है आदित्य
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि आदित्य परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहता है। इसके परिवार में पत्नी भूमि के अलावा बाकी सदस्य हैं। आदित्य के खिलाफ लूटपाट समेत कई मामले है। कुछ ही दिनों पूर्व वह जेल से रिहा होकर आया है। सोमवार रात को वह पत्नी के साथ मोमोज खाने एसबीआई एटीएम के पास पहुंचा था।

आदित्य ने बयान देने से किया इनकार
इस बीच तीन-चार युवकों ने पीछे से उस पर फायरिंग कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गए। आदित्य के अंकल मुरारी शर्मा उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसको जीटीबी रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने होश में होने के बावजूद बयान देने से इनकार कर दिया। उसने आरोपियों के नाम का भी खुलासा नहीं किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed