{"_id":"6a6224258f394ef9110733bc","slug":"miscreants-shoot-youth-in-the-leg-over-an-old-enmity-two-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147228-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में युवक के पैर में बदमाशों ने मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में युवक के पैर में बदमाशों ने मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-प्रेम नगर इलाके की घटना, पिस्तौल से हमला, आरोपी हाल ही में पैरोल पर जेल से बाहर आया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के प्रेम नगर इलाके में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने 19 वर्षीय अंकित के पैर में गोली मार दी। घायल अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों हुसैन व बशर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पिस्तौल व बाइक बरामद की गई है।
अंकित प्रेम नगर के विद्यापति नगर में रहता है और एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। बुधवार को काम से लौटते समय इलाके में रहने वाले हुसैन व उसके साथी ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने अंकित के पैर में गोली मारी और चाकू से हमला किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि हुसैन हाल ही में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पूछताछ में पता चला कि इनके बीच एक युवती को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।