फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants killed the minor by stabbing him repeatedly with a knife

Delhi: बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर नाबालिग की हत्या, जान बचाने के लिए गली में इधर-उधर भागता रहा किशोर

Fri, 23 May 2025 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 May 2025 07:54 AM IST
सार

मृतक की शिनाख्त 17 साल के अमन के रूप में  हुई है। अमन अपने परिजनों के साथ मुकुंदपुर जनता विहार में रहता था। परिवार में उसकी मां संजू देवी, पिता रविंद्र शर्मा, बुजुर्ग दादी और दो छोटे भाई हैं।

विज्ञापन
miscreants killed the minor by stabbing him repeatedly with a knife
चाकू - फोटो : freepik

विस्तार

बुराड़ी इलाके के वेस्ट कमल विहार इलाके में गुरुवार दोपहर में दो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 17 साल के किशोर की हत्या कर दी। किशोर जान बचाने के लिए गली में इधर-उधर भागता रहा। बदमाशों ने पीछा कर उस पर कई वार किए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।  मृतक की शिनाख्त 17 साल के अमन के रूप में  हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

अमन अपने परिजनों के साथ मुकुंदपुर जनता विहार में रहता था। परिवार में उसकी मां संजू देवी, पिता रविंद्र शर्मा, बुजुर्ग दादी और दो छोटे भाई हैं। अमन अलीपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में काम करता था। उसकी मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमन बाइक से अलीपुर जाने के लिए निकला था। उसके साथ उसका दोस्त गोलू भी था। घटना के बाद गोलू भागते हुए उसके पास पहुंचा और बताया कि दो लड़कों ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया है। वह तुरंत भागकर वेस्ट कमल विहार पहुंचीं। जहां अमन खून से लथपथ गली में पड़ा था। लोगों की मदद से उसे तुरंत बुराड़ी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत नाजुक होने के चलते उसे बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि आपसी रंजिश की वजह से हत्या की आशंका है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

मां का आरोप- किसी ने नहीं बचाया
मां का आरोप है कि बदमाश उसके बेटे की हत्या करने के इरादे से आए थे। घटना के दौरान वहां काफी लोग थे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि, एक स्कूटी सवार शख्स के ईंट उठाकर बदमाशों पर फेंके। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छानबीन की। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर वहां से साक्ष्य हासिल किए।

यह भी पढ़ें: दो बहनों ने रची साजिश: सहेली के घर से 40 तोले सोने के गहनों पर किया हाथ साफ, इस तरह से दिया वारदात को अंजाम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed