फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants first threatened for not giving extortion, then fired at jewellery showroom

दिल्ली में दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: रंगदारी नहीं देने पर पहले दी धमकी, फिर जूलरी शोरूम पर की गोलीबारी

Wed, 15 Feb 2023 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Feb 2023 09:41 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े गोलीबारी से दहशत फैल गई। बाइक सवार बदमाश ने रंगदारी नहीं देने पर जूलरी शोरूम पर फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
miscreants first threatened for not giving extortion, then fired at jewellery showroom
जूलरी शोरूम में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी बाग इलाके में मंगलवार दोपहर बाइक सवार बदमाश एक जूलरी शोरूम पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर फरार हो गया। आरोपी ने शोरूम के शीशे पर पांच गोलियां चलाईं। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने शोरूम संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई है कि शोरूम मालिक से रंगदारी वसूलने और उसे डराने के इरादे से गोलीबारी की गई है। पीड़ित गहना कारोबारी सपरिवार पंजाबी बाग इलाके में रहते हैं। उनका पंजाबी बाग और साउथ एक्सटेंशन इलाके में जूलरी का शोरूम है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि छह जनवरी को दीपक नामक शख्स ने फोन कर उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी और धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह उनके बेटे की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने धमकी को नजरअंदाज कर दिया और पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की। आठ फरवरी को आरोपी ने एक बार फिर फोन कर रुपये की मांग की। फोन करने वाले ने उन्हें दो दिन का समय देते हुए पैसे का इंतजाम करने के लिए कहा। 

साथ ही कहा कि पैसे नहीं मिलने पर उसके शोरूम पर गोलीबारी होगी। मंगलवार दिन में करीब 1.30 बजे एक बाइक सवार एक बदमाश पंजाबी बाग स्थित शोरूम के पास आया और पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

उसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गया। जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि बदमाश को पकड़ने के लिए कई टीम गठित कर दी हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर बदमाश की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed