{"_id":"5e45d6218ebc3ee61f4e56d2","slug":"miscreants-firing-on-father-and-son-sitting-outside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बैठे पिता-पुत्र पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बैठे पिता-पुत्र पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
Fri, 14 Feb 2020 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
fitring
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागरपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम बदमाशों ने घर के बाहर बैठे पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। देर रात तक उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके थे। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ब्रह्मपुरी निवासी राजेंद्र अपने बेटे रवि के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दोनों पर गोलियां चला दीं। राजेंद्र को पेट में जबकि उसके पुत्र रवि को गर्दन में गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन पिता पुत्र बयान देने की स्थिति में नहीं थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने रंजिश की वजह से गोली मारे जाने की आशंका जताई है, लेकिन सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन