फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants fired bullets at former Vice President of Sohna Market Committee In Gurugram

Gurugram: भाजपा नेता सुखबीर की हत्या, हथियार लहराते हुए आए बदमाश और बरसा दीं गोलियां, पास ही था पुलिस बूथ

Thu, 01 Sep 2022 11:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Sep 2022 11:34 PM IST
सार

घटना स्थल से ट्रैफिक पुलिस बूथ मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश पैदल ही मोर चौक की ओर निकल भागे। माना जा रहा है कि मोर चौक पर बदमाशों का एक साथी पहले से ही गाड़ी लेकर खड़ा था।

विज्ञापन
miscreants fired bullets at former Vice President of Sohna Market Committee In Gurugram
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व उपप्रधान सुखबीर खटाना (47) की गुरुवार दिनदहाड़े अग्रवाल धर्मशाला चौक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौक पर स्थित एक शोरूम में पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना स्थल से ट्रैफिक पुलिस बूथ मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश पैदल ही मोर चौक की ओर निकल भागे। माना जा रहा है कि मोर चौक पर बदमाशों का एक साथी पहले से ही गाड़ी लेकर खड़ा था। सूत्रों का कहना है कि सुखबीर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी थे और सोहना से जिला परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। सुखबीर भाजपा के कार्यकर्ता भी थे।

विज्ञापन
Trending Videos

सुखबीर खटाना गांव रिठौज के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों में वह सुखबीर चेयरमैन के नाम से प्रसिद्ध थे। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सुखबीर अपने चचेरे भाई राजेंद्र पटवारी के साथ सदर बाजार में अग्रवाल धर्मशाला चौक स्थित एक शोरूम में पहुंचे थे। वह कपड़े खरीद ही रहे थे कि अचानक पांच बदमाश हथियार लहराते हुए शोरूम में दाखिल हुए और आते ही सुखबीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने 15 गोलियां चलाईं। सुखबीर को सात गोलियां लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह सांगवान और राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इसमें बदमाश वारदात के बाद मोर चौक की ओर भागते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

इस मामले में सुखबीर के बेटे अनुराग की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अनुराग ने हत्याकांड के पीछे अपने मामा चमन पर संदेह जताया है। अनुराग ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सुखबीर ने दो शादियां की थीं। दूसरी शादी के बाद से ही चमन से सुखबीर के संबंध अच्छे नहीं थे। ऐसे में उसने संदेह जताया है कि चमन ने ही रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया है। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed