फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants caught buying liquor with fake Paytm screenshots in Ballabhgarh area crime in delhi ncr 

पेटीएम का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर खरीदते थे शराब, लगाया लाखों का चूना, गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2020 02:10 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 31 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Miscreants caught buying liquor with fake Paytm screenshots in Ballabhgarh area crime in delhi ncr 
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली से सटे बल्लभगढ़ के एक ठेके पर शराब लेने के बाद पेटीएम का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी अलग-अलग ठेकों से शराब खरीदने के बाद पहले से तैयार स्क्रीनशॉट दिखाकर बोतल लेकर निकल जाते। 

विज्ञापन


पैसे का हिसाब जोड़ने के बाद कैशियर को सारा माजरा समझ में आया। ठेका संचालक ने थाना छांयसा में मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता महेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गांव छांयसा का रहने वाला है। वह गौरव वाइंस पर बतौर सुपरवाइजर काम करता है। 
विज्ञापन


कुछ लोग कई दिनों से पेटीएम के फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर उनके ठेकों से शराब ले जा रहे हैं। हिसाब करने के बाद उनके सेल्समैन को शक हुआ। खातों की जांच कराने पर पता लगा कि उनके खातों में पेटीएम से पैसे आए ही नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश ने बताया कि 25 अगस्त को गांव दयालपुर निवासी व अटाली निवासी तनिष्क, जय, गौरव, पप्पू, व सौरव उनके गढ़खेडा मोड़ स्थित ठेके से अपने-अपने मोबाइल से दो-दो हजार के नकली पेटीएम स्क्रीन शॉट दिखाकर शराब ले गए। 

संचालक को उनके अन्य ठेके के सेल्समैन ने भी बताया कि ये सभी लड़के रोजाना इसी तरह धोखाधड़ी करके शराब ले जाते हैं। ठेके के संचालक व साथियों ने इनके लिए जाल बिछाया और घरोड़ा मोड़ शराब के ठेके पर नकली स्क्रीन शॉट दिखाकर शराब खरीदते हुए पकड़ लिया। 


ठेके के कर्मचारियों ने तनिष्क व लखविंद्र को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ठेका संचालक का आरोप है कि आरोपी उन्हें अब तक लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा चुके हैं। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed