{"_id":"6325426a0ba4680bc00cb9b7","slug":"miscreant-arrested-with-117-year-old-pistol-was-wanted-in-the-case-of-theft-of-30-crores-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 117 वर्ष पुरानी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, गुरुग्राम में हुई 30 करोड़ की चोरी के मामले में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 117 वर्ष पुरानी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, गुरुग्राम में हुई 30 करोड़ की चोरी के मामले में था वांछित
Sat, 17 Sep 2022 09:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:13 AM IST
सार
117 वर्ष पुरानी पिस्टल के साथ पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया है।
बदमाश गुरुग्राम में हुई 30 करोड़ की चोरी के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने विकास लगरपुरिया-नीरज बवानिया गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अमेरिका में निर्मित 117 वर्ष पुरानी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने ये पिस्टल मेरठ में एक बदमाश से ली थी और करीब 35 वर्ष से ये पिस्टल बदमाशों के बीच थी।
ये पिस्टल प्रथम विश्व युद्ध के दौरान प्रसिद्ध थी। गिरफ्तार बदमाश गुरप्रीत सैनी गुरुग्राम के पॉश इलाके में हुई 30 करोड़ की चोरी के मामले में वांछित था। गुरप्रीत सैनी बाहरी जिले का घोषित बदमाश है। अपराध शाखा डीसीपी रोहित मीणा के अनुसार, एसीपी नरेश यादव की देखरेख में इंस्पेक्टर अरविंद व अनिल की टीम गुरप्रीत सैनी की तलाश कर रही थी।
टीम ने काफी दिन की जांच के बाद आरोपी गुरप्रीत सैनी को पीतमपुरा से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से फॉरच्यूनर गाड़ी बरामद की गई है। साथ ही इससे 117 वर्ष पुरानी पिस्टल बरामद हुई, जिसे अमेरिका की कोल्ट कंपनी ने बनाया था। वर्ष 1905 में ये कंपनी बंद हो गई। बाद में अमेरिका में बैरेटा कंपनी ने पिस्टल बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विकास लगरपुरिया गिरोह ने गुरुग्राम में 30 करोड़ की चोरी की थी। इस मामले में गुरप्रीत सैनी की तलाश थी। विकास लगरपुरिया ने चोरी की रकम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एएसआई विकास के जरिये गुरप्रीत को भिजवा दिया था। गुरप्रीत शुरुआत में विकास लगरपुरिया गिरोह के लिए फाइनेंस करता था। इससे पहले वह नीरज बवानिया गिरोह से जुड़ा हुआ था।

ये बवानिया गिरोह के बदमाशों के साथ मकोका मामले में गिरफ्तार हुआ था। ये तिलक नगर में जमीन पर कब्जे, वित्तीय अपराध व सट्टे कारोबार को अंजाम देता था। ये अपने भाई तरनप्रीत के साथ आपराधिक वारदात करता था। जब गुरुग्राम की चोरी में इसका नाम सामने आया तो अपने छिपने के ठिकाने ढूंढने लगा। ऐसे में इसे पैसे की जरूरत थी।
नीरज बवानिया गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
बवाना थाना पुलिस ने नीरज बवानिया गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। नीरज बवानिया बुलेट प्रूफ गाड़ी के जरिये विरोधी गैंग के बदमाशों पर हमला करने की साजिश रच रहा था। पुलिस को पकड़े गए बदमाश के पास से दो गाड़ियां (एक बुलेट प्रूफ), 4 पिस्टल, 79 कारतूस, 2 मैगजीन, 5 बैरल सफाई रॉड और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस सभी जिलों में संगठित गिरोह की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
इसी क्रम में 12 सितंबर को बवाना थाना पुलिस को विजय नगर कॉलोनी के बी ब्लॉक में गैंगस्टर नीरज बवानिया गिरोह के कुछ बदमाशों के हथियारों के साथ होने की जानकारी मिली। निरीक्षक ओमबीर डबास के नेतृत्व में एक मकान पर छापा मारा। घर के अंदर मौजूद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार बदमाश की पहचान यूपी के शामली निवासी सचिन के रूप में हुई।