फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minors stabbed a man to death just for not giving him a matchbox In Delhi

माचिस न देने पर मार डाला: दिल्ली में नाबालिग ने चाकू मारकर ले ली युवक की जान, हत्यारा पहले भी कर चुका है मर्डर

Sun, 07 Apr 2024 05:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2024 05:47 PM IST
सार

सूत्रों की मानें तो नाबालिग आरोपी का एरिया में खासा दबदबा है। महज पंद्रह साल की उम्र में वह अपना गिरोह भी चलाता है। पिछले साल दशहरा वाले दिन नाबालिग ने महज कंधा टकराने पर 16 साल के एक नाबालिग की बेहरमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
minors stabbed a man to death just for not giving him a matchbox In Delhi
माचिस न देने पर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में महज माचिस देने से इनकार करने पर नाबालिग ने एक युवक की चाकू से वारकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अंशुल भाटी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया है। मुख्य नाबालिग आरोपी की उम्र महज पंद्रह साल है।

विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि अंशुल अपने तीन अन्य दोस्त वरुण, देव और ऋतिक के साथ एक ऑटो में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच नाबालिग आरोपी अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। उसने माचिस मांगा तो अंशुल ने मना कर दिया। अंशुल का अंदाज नाबालिग को शायद समझ नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसने चाकू निकालकर अंशुल पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी चला गया। चंद मिनटों बाद आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचा और अंशुल को और चाकू मारने लगा तो दोस्तों ने उससे मिन्नतें कर वापस भेजा। अंशुल को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने वरुण के बयान पर हत्या का मामला दर्ज देर रात को ही छापेमारी की। बाद में इंस्पेक्टर पंकज तोमर व अन्यों की टीम ने नाबालिगों को सिग्नेचर ब्रिज के पास से दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस दोनों नाबालिगों से बातचीत कर मामले की छानबीन कर रही है।

दोस्तों के साथ घूमने निकला था अंशुल...
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंशुल अपने परिवार के साथ गली नंबर-10, जगतपुर एक्सटेंशन में रहता था। इसके परिवार में पिता गजेंद्र भाटी के अलावा मां, एक भाई व बहन हैं। अंशुल के पिता मामूली रूप अशक्त हैं। उनका एरिया में प्रॉपर्टी का कारोबार है। फिलहाल अंशुल बेरोजगार था। वह नौकरी की तलाश कर रहा था।

शुक्रवार देर रात को अंशुल अपने दोस्त वरुण के साथ अपने दोस्त देव के घर संजय बस्ती पहुंचा। देव के नाना की तेहरवीं थी। यहां पर ऋतिक भी मौजूद था। देर रात तक चारों दोस्त श्रीराम पार्क, गोल डाकखाने के पास खड़े ऑटो में बातचीत करते रहे। इस बीच रात करीब 3.20 बजे दो नाबालिग लड़के इनके पास आए।

एक नाबालिग ने अंशुल से माचिस मांगा तो उसने रुखे अंदाज में मना कर दिया। इसी बात पर नाबालिग भड़क गया। उसका कहना था कि मेरे इलाके में आकर ऊंची आवाज में बात करोगे। इसी बात पर उसने चाकू निकालकर अंशुल पर हमला कर दिया। बाद में वह फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर अंशुल को मृत घोषित कर दिया गया।

महज पंद्रह साल की उम्र में कर चुका है दो मर्डर...
सूत्रों की मानें तो नाबालिग आरोपी का एरिया में खासा दबदबा है। महज पंद्रह साल की उम्र में वह अपना गिरोह भी चलाता है। पिछले साल दशहरा वाले दिन नाबालिग ने महज कंधा टकराने पर 16 साल के एक नाबालिग की बेहरमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया था।

वहां से कुछ दिनों में बाहर आने के बाद आरोपी ने लूट की एक वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह लगातार एरिया में लोगों को धमकाता रहता था। शनिवार तड़के अंशुल की हत्या करने से पूर्व उसने उससे पूछा था कि मेरे इलाके में क्या कर रहा है। ऊंची आवाज में क्यों बात कर रहा है। इसी बात पर उसने अंशुल को चाकू मार दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग का पिता भी हत्या के मामले में जेल में बंद है। पति के जेल जाने के बाद नाबालिग की मां ने दूसरी शादी कर ली थी। नाबालिग अपने भाई व बहनों के साथ तिमारपुर इलाके में रहता है। अंशुल की हत्या करने के बाद उसे जरा सा भी पचतावा नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed