फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor who stabbed sister's boyfriend caught and two friends arrested

Delhi NCR News: बहन के प्रेमी को चाकू मारने वाला नाबालिग पकड़ा व दो दोस्त गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
-तिलक नगर थाना पुलिस ने सोमवार रात हुई युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाकर तीनों आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

-आरोपियों ने कहासुनी के बाद कर दी थी 20 साल के शिवम की चाकू घोंपकर हत्या, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में तीन दिन पहले नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए नाबालिग समेत तीन लड़कों को पकड़ा है। पहचान अक्षत उर्फ हन्नी (24), मनीष (19) और मुख्य नाबालिग आरोपी (16) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और हत्या के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। दरअसल शिवम (20) की नाबालिग की बहन से दोस्ती थी। इस बात पर सोमवार रात को दोनों के बीच कहासुनी हुई। नाराज नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर शिवम को चाकू मार दिए थे।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दराडे शरद भास्कर ने बताया कि सोमवार रात तिलक नगर इलाके में एक युवक को चाकू मारने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक को डीडीयू अस्पताल ले जाया जा चुका था। इस दौरान अस्पताल से युवक की मौत की खबर मिली। बाद में पुलिस अस्पताल पहुंची। हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि शिवम का नाबालिग व उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था। वारदात के बाद सभी अलग-अलग जगहों पर भाग गए थे। पुलिस ने तीन टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस बीच मंगलवार देर रात तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article