{"_id":"967b7895a9bfffaf36abd96124a3d911","slug":"minor-s-body-will-be-reexamined-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह की बच्ची के शव का परीक्षण करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह की बच्ची के शव का परीक्षण करेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 19 Jul 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने की बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां व नाना की शिकायत पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्ची की मौत चार दिन पहले हुई थी। मां व नाना ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शमशान घाट से बच्ची के शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार संजीव नागर की निगरानी में निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में आगरा निवासी दीपक व उनकी बेटी नंदनी ने ससुराल पक्ष पर चार माह की बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
नंदनी की शादी होडल की आदर्श कॉलोनी के निवासी के साथ हुई थी। चार माह पहले नंदनी ने बेटी को जन्म दिया था। नंदनी ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई की शाम वह घरेलू कार्य निपटा रही थी, उसकी सास व पति ने बच्ची को सुला दिया था।
विज्ञापन
जब बच्ची ने काफी देर तक हलचल नहीं की, तो नंदनी ने उसे हिलाकर देखा। बच्ची के मुंह व नाक से खून निकल रहा था। बच्ची की हालत को देखकर नंदनी घबरा गई और मामले से अपनी सास व पति को अवगत कराया।
विज्ञापन
नंदनी ने आरोप लगाया कि उसकी सास ने यह कहते हुए शांत कर दिया कि बच्ची की तो मौत हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों ने शव शमशान घाट में मिट्टी में दबा दिया।
नंदनी ने मामले की सूचना आगरा निवासी अपने पिता दीपक को दी। नंदनी व उसके पिता ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर ससुराल पक्ष पर बच्ची की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस बल के साथ संजीव नागर व सरकारी अस्पताल के डॉ. पंकज की निगरानी में शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।