फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor maid suicide becuase of her owner

मालिक से परेशान नाबालिग नौकरानी ने खत्म कर ली जिंदगी

Sat, 25 Apr 2015 10:38 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
minor maid suicide becuase of her owner

गुड़गांव सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में मालिक मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग नौकरानी ने फांसी लगा ली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि मकान मालिक ने उसे पिछले दो महीने से वेतन भी नहीं दिया था। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी लुकमान सेठा सेक्टर-62 स्थित झुग्गियों में रहता है।
विज्ञापन


उसकी 17 साल की बेटी मौसमी खातून घरेलू नौकरानी का कामकाज करती थी।

अचानक उठी और लगा ली फांसी

minor maid suicide becuase of her owner

पिछले कई महीनों से वह सुशांतलोक निवासी मनमोहन मलिक के यहां काम कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात को वह अपने घर में सो रही थी।


अचानक रात को सभी के सो जाने के बाद वह दो बजे उठी और कमरे के बाहर सीढ़ियों पर लगी ग्रिल के सहारे फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी को मकान मालिक मनमोहन मलिक, उसकी पत्नी अनिता व बेटी अलिशा मलिक काफी परेशान करते थे।

दो महीने से नहीं दिया था वेतन

minor maid suicide becuase of her owner

लड़की के घरवालों की माने तो उसे मकान मालिक ने दो महीने से वेतन भी नहीं दिया था जिसकी वजह से वो काफी परेशान थी। इसके चलते उसने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया।


मौसमी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी लगाने की बात सामने आई है। मामले पर पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया।

गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस पूछताछ के माध्यम से मामले का सच जानने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed