{"_id":"62d5af9216e26b55434cd5ec","slug":"minor-kills-neighbor-teenager-to-take-revenge-in-motinagar-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Delhi: बदला लेने के लिए नाबालिग ने पड़ोसी किशोर की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Delhi: बदला लेने के लिए नाबालिग ने पड़ोसी किशोर की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 19 Jul 2022 12:38 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:38 AM IST
सार
मृतक 17 वर्षीय किशोर अपने बड़े भाई के साथ मोती नगर इलाके में रहता था और वेल्डिंग का काम करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोती नगर इलाके में एक नाबालिग ने पड़ोसी किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घायल होने के बाद किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी नाबालिग को इलाके से पकड़ लिया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच दो माह पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक 17 वर्षीय किशोर अपने बड़े भाई के साथ मोती नगर इलाके में रहता था और वेल्डिंग का काम करता था। उसके बड़े भाई ने बताया कि 15 जुलाई की शाम उसका भाई पड़ोस में रहने वाली मौसी के घर के बाहर बैठा हुआ था। वह भी वहीं खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नाबालिग वहां पहुंचा और जेब से चाकू निकालकर किशोर पर हमला कर दिया। किशोर ने हाथ से चाकू रोकने का प्रयास किया। रोकने के प्रयास में उसके हाथ में चाकू लग गया। उसके बाद आरोपी चाकू को उसके पेट में घोंप दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए लोग दौड़े तब तक वह वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
परिवार वालों ने घायल किशोर को पास के आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी तबियत बिगड़ने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। वह बयान देने के स्थिति में नहीं था। पुलिस ने उसके बड़े भाई के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। शनिवार देर रात करीब तीन बजे किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी नाबालिग को इलाके से पकड़ लिया। आरोपी की उम्र 17 साल है। शुरुआती पूछताछ में दो माह पहले दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन