{"_id":"5ccbe4f5bdec220772688d8d","slug":"minor-girls-sneak-into-the-house-and-tear-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग बहनों से युवकों ने की छेड़छाड़ और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर नाबालिग बहनों से युवकों ने की छेड़छाड़ और मारपीट
Fri, 03 May 2019 12:22 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 03 May 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ की। बहनों ने जब इसका विरोध किया किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मंगलवार को वह परिवार के साथ खेत में काम कर रहा था। घर पर उसकी 17 वर्षीय और 16 वर्षीय पौत्री थीं। इसी दौरान गांव के दो युवक घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर पीड़ितों और उसके भाई से मारपीट की। शोर मचाने पर परिजनों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन