फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl student was harassment while going to learn dance in Delhi

दरिंदगी: नृत्य सीखने जा रही 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से हैवानियत... 'गुरु' ने ही जबरन बनाए संबंध

Tue, 23 Sep 2025 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Sep 2025 03:07 PM IST
सार

दिल्ली में नृत्य सीखने जा रही 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नृत्य शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
minor girl student was harassment while going to learn dance in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली में नृत्य अकादमी में नृत्य सीखने जा रही 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने अपने नृत्य शिक्षक पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नृत्य शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 17 साल की पीड़िता 12 सितंबर को अपनी मां के साथ जहांगीरपुरी थाने पहुंच कर दुष्कर्म की शिकायत की। उसने बताया कि 2023 में नृत्य अकादमी के जरिए वह एक नृत्य शिक्षक से मिली। सितंबर 2024 में शिक्षक ने इलाके में डांस अकादमी खोली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह नृत्य सीखने के लिए वहां गई। आरोप है कि अक्तूबर 2024 में शिक्षक उसके साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करने लगा। फरवरी-2025 में शिक्षक ने उसे अकादमी में नृत्य के लिए बुलाया। 

 

वह उसने पाया कि अकादमी में उनके अलावा कोई नहीं था। जहां आरोपी ने उससे कहा कि वह उसे बहुत पसंद करता है। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 

 

उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकाकर दो बार और जबरदस्ती संबंध बनाए। आखिरी बार आरोपी ने 28 जुलाई को संबंध बनाए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 22 साल के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed