मां-बाप को जान से मारने की धमकी देकर करता रहा रेप, 1 साल बाद ऐसे खुला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर थाना एरिया में रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक 14 साल की बच्ची के साथ 25 साल का युवक सालभर से रेप कर रहा था। मामले का खुलासा न हो इसलिए वह नाबालिग के मां-बाप को जान से मारने की धमकी भी देता था। मामले का खुलासा तब हुआ जबकि नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक दिन अचानक पीड़िता की तबीयत खराब हो गई। उसके परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां पता चला कि बच्ची प्रेग्नेंट है। ये सुनकर मां-बाप की हालत खराब हो गई।
काफी देर तक पूछताछ करने के बाद बच्ची ने पूरी बात बताई। बता दें कि पीड़िता का परिवार कुछ समय पहले ही कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया में शिफ्ट हुआ है। इससे पहले वे मोती नगर एरिया में रहते था। मोती नगर में आरोपी उनका पड़ोसी था।
पीड़िता के अनुसार आरोपी उससे मिलने के लिए स्कूल में भी पहुंच जाता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मामले का खुलासा हुआ। पुलिस जल्द आरोपी को अरेस्ट करने की बात कह रह है।