{"_id":"5cbbd971bdec221431498768","slug":"minor-girl-death-after-falls-into-drain-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते नाले में गिरी बच्ची, घर से एक किमी दूरी पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते-खेलते नाले में गिरी बच्ची, घर से एक किमी दूरी पर मिला शव
Sun, 21 Apr 2019 08:16 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Apr 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बार्डर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची की नाले में गिरने से मौत हो गई। नाले में बच्ची की चप्पल देखकर तलाश की तो करीब एक किमी दूर शव बरामद हुआ। परिजनों ने हादसा मानते पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
लोनी बार्डर क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी के शीशम चौक के पास रहने वाले रिजवान रिक्शा चलाता है। परिवार में पत्नी शबनम, बेटी जैनब (4) और खुशी (आठ माह) हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे उनकी बेटी जैनब घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
परिजनों ने इंद्रापुरी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। उसके बाद परिजन खुद ढूंढने लगे। घर से करीब आधा किमी दूरी पर एक धार्मिक स्थल के पास बच्ची की चप्पल नाले में मिली। उसके बाद लोग नाले में बच्ची की तलाश करने लगे। घर के सामने नाले में बच्ची की काफी देर तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
परिवार में छाया मातम
तलाश करते हुए लोग आगे गए तो करीब एक किलोमीटर दूर बच्ची का शव नाले में लगे जाली में फंसा मिला। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ लोनी बार्डर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
जैनब परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी। उसके लापता होते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। उसकी मां शबनम उससे इधर-उधर ढूंढ रही थी। जब लोगों को उसकी चप्पल नाले में मिली तो जैनब की तलाश की गई। जैसे ही उसका शव नाले में मिला तो उसकी मां ने उसे अपने सीने से लगा लिया। उसकी मौत के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही लोगों में आक्रोश है, लोगों का कहना है कि जगह-जगह नाले खुले हैं जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।