फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl absconding, case registered

नाबालिग लड़की लापता, भगाने का आरोप

Fri, 14 Mar 2014 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Mar 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
minor girl absconding, case registered

थाना सेंट्रल क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। संत नगर

विज्ञापन
निवासी इकबाल (बदला नाम) ने बृहस्पतिवार को थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई।

काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। इकबाल का आरोप है उसकी लड़की को संत नगर में रहने वाला जितेंद्र शादी के लिए अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महिला की सोने की चेन झपटी
ओल्ड फरीदाबाद थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला की सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुधा अपने परिवार के साथ ओल्ड फरीदाबाद की भारत कॉलोनी में रहती हैं। सुधा ने बृहस्पतिवार को थाना ओल्ड पुलिस को बताया कि वह दोपहर को बाजार गई थी। जब वह लौट रही थी तो इसी दौरान पीछे से बाइक से दो लड़के आए और सोने की चेन झपट ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed