फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor enraged after car touched, stabbed cab driver to death

Delhi NCR News: कार छू जाने पर भड़के नाबालिग, कैब चालक को चाकू से गोदकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
-कंझावला इलाके की घटना, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच के बाद वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला इलाके में बृहस्पतिवार को कार छू जाने पर नाबालिगों ने कैब चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मरने वाले चालक की शिनाख्त उत्सव विहार कराला निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का केस किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान करने के बाद दो नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू और घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए हैं।
रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12.18 बजे कंझावला थाना पुलिस को कराला के उत्सव विहार में चाकूबाजी में एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि घायल कैब चालक को पीसीआर कर्मी पास के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि घायल विकास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उसके सीने पर चाकू के घाव थे। पुलिस को जांच में पता चला कि विकास कैब चालक था। मौके पर पुलिस को एक स्विफ्ट डिजायर कार मिली। कार में पीड़ित का वॉलेट और तीन मोबाइल मिले। साथ ही पुलिस को मौके से एक आरोपी का चप्पल भी मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम गठित की। सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी सर्विलांस के जरिये पुलिस को पता चला कि वारदात को दो नाबालिगों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इनकी पहचान करने के बाद इन्हें इलाके से दबोच लिया। एक नाबालिग के निशानदेही पर पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक की कार एक नाबालिग को छू गई थी। इस बात को लेकर उनकी चालक से कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई। हाथापाई में एक नाबालिग ने विकास को नीचे गिरा दिया, जबकि दूसरे ने उसपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article