{"_id":"f45d2b98e606751e4a0390da4613a3df","slug":"minor-does-murder-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के दौरान नाबालिगों ने युवक को जलाकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के दौरान नाबालिगों ने युवक को जलाकर मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Mar 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के कोतवाली इलाके में झगड़े के दौरान एक युवक को जलाकर मारने वाले दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बाल न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। गत 5 मार्च को युवक का शव कोतवाली इलाके में मिला था। उसकी पहचान रोहित (30) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि गत 5 मार्च को एमसीडी मार्केट में एक दुकान की छत पर युवक की जली लाश मिली थी। छानबीन के बाद उसकी पहचान रोहित के रूप में हुई। रोहित जेबतराशी करता था। पुलिस को पता चला कि घटना के दिन रोहित का कुछ नाबालिगों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों की उम्र 17 साल हैं।
विज्ञापन
दोनों जेबतराशी करते हैं। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन लोगों ने बताया कि रोहित ने उन लोगों से एक मोबाइल फोन लिया था। लेकिन उसके पैसे नहीं दिए थे। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था और उनलोगों ने सुलेसन लगाकर उसे शरीर में आग लगा दी थी।
विज्ञापन