फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor beaten badly for wearing colors on Holi

Delhi: रंग लागने पर नाबालिग को अर्धनग्न कर बेल्ट, लात व घूंसों से बुरी तरह पीटा; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Mar 2024 11:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Mar 2024 11:41 PM IST
सार

कुछ शरारती लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने घटना के सांप्रदायिक होने की बात से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन
Minor beaten badly for wearing colors on Holi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके में होली के दिन 17 वर्षीय नाबालिग को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि मस्जिद वाली गली में नाबालिग ने कुछ लड़कों को रंग लगा दिया। इसके बाद नाबालिग को अर्धनग्न कर बेल्ट, लात व घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। इसके अलावा उसे गली में घुमाया गया।

विज्ञापन


कुछ शरारती लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने घटना के सांप्रदायिक होने की बात से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि रंग लगाने के बाद मोहल्ले के लड़कों का आपस का झगड़ा था। शुरुआत में पीड़ित शिकायत भी नहीं दे रहा था।
विज्ञापन


बाद में उसकी शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। यदि जांच के बाद कुछ और तथ्य सामने आएंगे तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों व अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि सोमवार को पंजाबी बाग थाना पुलिस को मादीपुर मस्जिद वाली गली में झगड़े की सूचना मिली थी। टीम वहां पहुंची तो नाबालिग वहां मिला। उसका मेडिकल करवाया गया। उसके साथ मामूली मारपीट की गई थी। डॉक्टरों ने नाबालिग के शराब पीने की पुष्टि की। नाबालिग ने गली में होली खेलने की बात की। शुरुआत में मोहल्ले वालों के कहने पर नाबालिग व उसका परिवार किसी तरह की कोई शिकायत देने के लिए तैयार नहीं था। बाद में परिवार ने पुलिस से मारपीट की शिकायत की। नाबालिग का बयान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed