फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ministry of Home Affairs has granted sanction of prosecution to prosecute Satyendra Kumar Jain

गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

Thu, 29 Nov 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Home Affairs has granted sanction of prosecution to prosecute Satyendra Kumar Jain
फाइल फोटो
गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई द्वारा पंजीकृत मामले में मुकदमा चलाए जाने के लिए अभियोजन पक्ष को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने 24 अगस्त, 2017 को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ असंगत स्रोतों से संपत्ति अर्जित करने के मामले में शिकायत दर्ज की थी। अब इस मामले में मुकदमा चलाए जाने को लेकर अभियोजन पक्ष को गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिली है।
विज्ञापन

 



एक अन्य मामले में कुछ ही दिन पहले दिल्ली की एक अदालत ने 2013 के विधानसभा चुनाव के पहले पश्चिम विहार इलाके में दंगा के एक कथित मामले से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मंगलवार को बरी कर दिया था। जैन के वकील मोहम्मद इरशाद ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने मंत्री और ‘आप’ के चार कार्यकर्ताओं को राहत प्रदान करते हुए कहा कि अभियोजन के गवाह जैन की पहचान करने में नाकाम रहे। 

दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर दंगा करने और लोकसेवक के कार्य में बाधा डालने के लिए जैन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed