{"_id":"5cc99138bdec2207362d0359","slug":"minister-krishna-pal-gujjar-says-modi-gave-corruption-free-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में देश को मिली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार : कृष्णपाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नेतृत्व में देश को मिली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार : कृष्णपाल गुर्जर
Wed, 01 May 2019 06:00 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 01 May 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद में समर्थकों को साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद से केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा व मान-सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। मजबूत प्रधानमंत्री कैसा होता है, यह पांच सालों के दौरान देखने को मिला।
विज्ञापन
पिछले पांच सालों में देश को भ्रष्टाचार-घोटालों से मुक्त एक ईमानदार सरकार मिली, जिसने हर वर्ग, हर समाज के उत्थान के लिए कार्य किए। भाजपा प्रत्याशी बुधवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसी भी विपक्षी पार्टी के पास प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष खड़ा करने के लिए कोई नेता ही नहीं है।
विज्ञापन
पुलवामा की घटना के बाद जब बात आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम की आई तो प्रधानमंत्री ने बिना झिझक के पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक करके पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि भारत अब आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पृथला क्षेत्र में भाजपा ने ही एक हजार करोड़ के श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना करके यहां के युवाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की एक सराहनीय पहल की है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा सड़कें, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के मामले में भी इस क्षेत्र में काफी कार्य किया गया है।