फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister gave Rs 1,100 reward to a CWG medal winner shooter

CWG: पदक विजेता को मंत्री ने इनाम में दिए 1100 रुपए

Mon, 04 Aug 2014 08:56 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
Minister gave Rs 1,100 reward to a CWG medal winner shooter

पदक विजेताओं को मालामाल करने का दम भरने वाली प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं है। लोगों के विरोध के बाद आखिरकार हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह को शूटर अनीसा सैय्यद की याद तो आई मगर खानापूरी करने पहुंचे मंत्री सैय्यद के घर से पांच मिनट में ही रुखसत हो गए है।

विज्ञापन


ग्लासगो कॉमनवेल्थ में शूटिंग में रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी अनीसा सैय्यद को मंत्री की ओर से नौकरी का कोई ठोस आश्वासन भी नहीं दिया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम चमका आई अनीसा को मंत्री ने सम्मान स्वरूप जो लिफाफा सौंपा उसमें मात्र 1100 रुपये ही निकले।

विज्ञापन

'देखते हैं संघर्ष का समय कितना लंबा खिंचता है'

Minister gave Rs 1,100 reward to a CWG medal winner shooter

पति मुबारक के मुताबिक कैबिनेट मंत्री की तरफ से जानकारी दी गई थी कि वह रविवार को उनके घर जीत की मुबारक बाद देने के लिए आएंगे। जिसके बाद पूरे परिवार को आस थी कि मंत्री जी उन्हें जीत की बधाई देने के साथ-साथ नौकरी का ठोस आश्वासन भी देकर जाएंगे।

अनीसा के पति मुबारक ने बताया कि नौकरी के लिए अभी तक सरकार से कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। रविवार को हरियाणा केबिनेट मंत्री के आने से बहुत उम्मीद थे। लेकि न कुछ हाथ नहीं लगा। ऐसे में संघर्ष कितना लंबा चलेगा। अभी यह देखना बाकी है।

सरकार के विरोध में उठे सुर

Minister gave Rs 1,100 reward to a CWG medal winner shooter

शूटर को 1100 रुपये इनाम दिए जाने पर हरियाणा शूटिंग राइफल एसोसिएशन के दीप भाटिया का कहना है कि सरकार को इस तरह से किसी खिलाड़ी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हरियाणा केबिनेट मंत्री होने के नाते उन्हे नौकरी के लिए अनीसा को ठोस आश्वासन देना चाहिए था।

वहीं भाजपा प्रवक्ता उमेश भाटी ने कांग्रेस पर मुस्लिमों को लेकर दोहरी नीति अपनाने का आराप लगाया। उन्हें केवल वोट बैंक की तरह प्रयोग किया जा रहा है। उसके बाद कांग्रेस सरकार के एक मंत्री द्वारा 1100 रुपये देना खिलाड़ी का मजाक उड़ाना है। खिलाड़ी पहले ही संघर्ष कर चुकी है। इस बात की निंदा होनी चाहिए।

ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना जमालुद्दीनब ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय पदक विजेता को 1100 रुपये देकर मुस्लिम समाज की उपेक्षा की है। खिलाड़ी को पैसे की नहीं अच्छी नौकरी की जरूरत है। ऐसे में मुख्यमंत्री को खुद इस मामले में दखल देकर उन्हें नौकरी दिलवानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed