फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minimum temperature will gradually start decreasing in Delhi NCR Weather News in Hindi

मौसम का हाल : दिल्ली में 16.5 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान, अभी और आएगी कमी; इस सप्ताह से दिखेगा बड़ा बदला

Wed, 04 Oct 2023 02:33 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Oct 2023 02:33 AM IST
सार

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब उसके बाद की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। आसमान में बादल नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान 34-35 के बीच बना हुआ है।

विज्ञापन
Minimum temperature will gradually start decreasing in Delhi NCR Weather News in Hindi
Delhi NCR Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की विदाई के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिन के समय आसमान साफ और धूप खिल रही है, लेकिन सुबह शाम ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी होने और पश्चिम विक्षोभ आने के बाद दिल्ली में सर्दी दस्तक दे देगी। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक थोड़ी सर्दी होने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार के बाद मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कुछ इलाकों में तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से नीचे रहा। रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 16.5, लोदी रोड में 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जाफरपुर में 18.2 डिग्री और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 18.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।  सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब उसके बाद की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। आसमान में बादल नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान 34-35 के बीच बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

अभी एक सप्ताह तक मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान यूं ही घटता बढ़ता-सा रहेगा। जहां तक सर्दी के आने की बात है तो पहाड़ों में बर्फबारी होने और पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने पर ही ठंड दस्तक दे देगी। अभी यह कहना जल्दी होगा कि कब तक सर्दी का आगमन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed