{"_id":"1770b1248433ba7326a50a4caee24736","slug":"mini-truck-crushed-the-innocent-are-eating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक ने खाना खा रहे मासूम को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक ने खाना खा रहे मासूम को कुचला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौली रेलवे क्रॉसिंग्स के पास शनिवार सुबह मिनी ट्रक ने झुग्गी के बाहर खाना खा रहे मासूम को कुचल दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया।
सूचना पर कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला है कि ट्रक चालक अनट्रेंड था, वह ट्रक चलाना सीख रहा था। हादसे के बाद मौके से भाग गया।
एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि मथुरा स्थित कौलाना गांव के रहने वाले नरेश कुमार पत्नी मीना और चार बच्चों के साथ महरौली स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहता है। नरेश और मीना विकलांग हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब दस बजे झुग्गी झोपड़ी के बाहर नरेश का छोटा बेटा केशव (3) खाना खा रहा था। इस दौरान वहां पर एक मिनी ट्रक तेजी से आया और केशव को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पहिए के नीचे सिर आने से केशव की मौत हो गई। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है ट्रक चालक अनट्रेंड था, वह ट्रक चलाना सीख रहा था, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।