{"_id":"5c268a2cbdec2257282d40de","slug":"millions-of-extracted-from-jewelry-bags-by-telling-him-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बताकर ज्वेलर के बैग से निकाले लाखों के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी बताकर ज्वेलर के बैग से निकाले लाखों के जेवरात
Sat, 29 Dec 2018 02:10 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राह चलते अगर कोई युवक खुद को पुलिसकर्मी बताकर आपका बैग चेक करने की बात कहता है तो सावधान हो जाइये। आपको यकीन दिलाने के लिए वह पुलिस की फर्जी पहचान पत्र भी दिखा सकता है और आपके बैग में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर सकता है। करोलबाग इलाके में इसी तरह से तीन बदमाशों ने एक ज्वेलर के लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रुप से पश्चिम बंगाल का रहना वाला प्रणव पाल(43) करोलबाग के रैगरपुरा में रहता है और मकान में ही सोने की जेवरात बनाने का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर वह करीब 125 ग्राम सोने की जेवरात को बैग में रखकर गुरुग्राम के मल्होत्रा ज्वेलर्स को देने के लिए निकला। उसे हनुमान मूर्ति चौक से गुरुग्राम के लिए बस पकड़नी थी।
विज्ञापन
नायवालान के गली नंबर 47 के पास पहुंचने पर तीन युवकों ने उसे रोका।
एक युवक ने बताया कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं इसलिए उसे अपने बैग की तलाशी देनी होगी। सादी वर्दी में होने की वजह से प्रणव ने तलाशी देने से मना कर दिया। युवक ने उसे पुलिस का पहचान पत्र दिखाते हुए कहा कि वह पुलिसकर्मी है। युवक की बात पर यकीन कर प्रणव ने बैग की तलाशी दी और फिर बैग लेकर जाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद उसे शक हुआ और उसने बैग में रखे ज्वेलरी की जांच की।
विज्ञापन
सारी ज्वेलरी गायब थी। युवकों की तलाश में वह उस जगह पर पहुंचा जहां उसके बैग की तलाशी ली गयी थी। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उसके बाद करोलबाग थाने पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही प्रणव के बताए हुलिये के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।