फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Millennium depot will be scrapped, 4 new bus depot will build

करोडों खर्च कर बनाया, अब करोड़ों खर्च कर उजाड़ेंगे

Thu, 20 Feb 2014 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Feb 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Millennium depot will be scrapped, 4 new bus depot will build

मिलेनियम डिपो को यमुना किनारे से स्थानांतरित करने के लिए दिल्ली में चार स्थानों पर डिपो बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


यमुना नदी के किनारे बने डीटीसी बस डिपो को बनाने में 60 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और अब उसे हटाने में 300 करोड़ की लागत आएगी। दिल्ली परिवहन निगम ने हाईकोर्ट में बताया कि इस जगह से बस डिपो को शिफ्ट करने में उसे 300 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

एक नया डिपो मौजूदा मिलेनियम डिपो के पास ही बनेगा जबकि दूसरा सराय काले खां के पास बनाया जाएगा। इसी तरह दो अन्य डिपो नरेला में बनाए जाएंगे। चारों डिपो 10-10 एकड़ क्षेत्र में बनाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक डिपो को स्थानांतरित करने के मुद्दे पर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एसके मिश्रा के समक्ष सुनवाई के दौरान डीडीए के अधिवक्ता ने बताया कि डिपो को स्थानांतरित करने के लिए उपराज्यपाल नजीब जंग की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक हुई थी। उन्होंने अदालत से बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रति पेश करने के लिए समय मांगा है। आगामी सात मार्च को होने वाली सुनवाई के दौरान इन स्थानों की जानकारी अदालत को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में तय किया गया है कि डीटीसी के लिए एक हजार बसे एक साथ खड़ी करने के लिए काफी बड़ी जगह एक स्थान पर मिलना मुश्किल है।

ऐेसे में एक नए डिपो को मौजूदा डिपो के पास यमुना किनारे से हट कर बनाया जाएगा। वहीं एक सराय काले खां स्थित परिवहन प्रशिक्षण संस्थान के पास में बनाने के लिए दस एकड़ भूमि का चयन कर लिया गया है। इस प्रकार दो डिपो के लिए नरेला में स्थान का चयन कर लिया गया है।


बताते चलें कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अदालत से मिलेनियम डिपो को हटाने के लिए नौ माह का समय मांगा था। गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान डीडीए ने डीटीसी को बसें खड़ी करने के लिए उक्त स्थान 15 दिन के लिए दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed