{"_id":"5e34c3cc8ebc3e57e4317d9e","slug":"milestone-will-show-the-way-of-voting-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः ‘मील का पत्थर’ दिखाएगा मतदान का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः ‘मील का पत्थर’ दिखाएगा मतदान का रास्ता
Sat, 01 Feb 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
मील का पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी जिला चुनाव कार्यालय की तरफ से जगह-जगह लगाया गया ‘मील का पत्थर’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर आने जाने वाले व्यक्ति को यह मील का पत्थर मतदान का रास्ता दिखा रहा है। इसकी आकृति हूबहू रास्ते पर मिलने वाले मील के पत्थरों जैसी है।
विज्ञापन
हालांकि संदेश मतदान से जुड़ा हुआ है। इन मील के पत्थरों पर संदेश लिखा हुआ है ‘मतदान करेगा दक्षिण दिल्ली का दबंग 8 फरवरी को’। जिलाधिकारी डॉक्टर बीएम मिश्रा ने कहा कि मील के पत्थर की यह आकृति दक्षिणी जिले के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन
वहीं नोडल अधिकारी स्वीप अंकिता मिश्रा ने बताया कि मतदान से जुड़े मील के पत्थर दक्षिण जिले के अधीन सभी मेट्रो स्टेशन समेत सभी प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों का मकसद तभी सफल होगा जब 8 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मतदाताओं के लिए सांस्कृतिक संध्या आज
दक्षिणी जिला चुनाव कार्यालय की तरफ से शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम कुतुब मीनार परिसर में शाम 4:30 बजे आयोजित होगा। इसमें नाट्य तरंगिनी गुरु राजा राधा रेड्डी एवं कौशल्या रेड्डी की टीम प्रस्तुति देगी।
साथ ही रिंदाना रहस्य और डॉ. अविनाश कुमार का युगल गीत लोगों का दिल जीतेगा। नाट्य श्री अलकनंदा दास गुप्ता और कथक कलाकार माया भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को 8 फरवरी को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। दिल्ली के चीफ सेक्रेट्री विजय देव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान क्विज का भी आयोजन होगा।
गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव कार्यालय भी इन दिनों राजधानी के बाशिंदों को मतदान करने को लेकर जागरूक कर रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।