फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Middle-aged man involved in double murder case stabbed to death

Murder: दोहरे हत्याकांड में शामिल अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, बदला लेने के लिए दिया वारदात को अंजाम

Sat, 08 Nov 2025 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man involved in double murder case stabbed to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर पश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तीन नाबालिगों ने 51 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ सोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह बदला है। मृतक पर पहले एक दोहरे हत्याकांड में का आरोप था। पुलिस मामले में किसी बड़े गिरोह या पुराने गैंग नेटवर्क की संलिप्तता भी तलाश रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 1:15 बजे सोनू को घायल हालत में उसके परिचित दीपक कुमार ने बीजेआरएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें तीन किशोर सोनू पर चाकू से लगातार वार करते और वहां से भागते हुए दिखे।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि सोनू को पहले महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। वह पिछले साल 19 अक्तूबर को जमानत पर बाहर आया था, और मामला रोहिणी अदालत में विचाराधीन है। डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश और बदले की भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों नाबालिगों में से एक लोकेश उर्फ लोकी का चचेरा भाई है, जिसकी पहले हत्या हुई थी। सोनू पर उसी हत्या का आरोप था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

झगड़ा करने से मना किया तो चाकू मारा
शाहबाद डेयरी इलाके में झगड़ा करने से मना करने पर कुछ लड़कों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायलों की पहचान गुलशन और कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। कृष्ण सिंह सपरिवार ए ब्लॉक शाहबाद डेयरी में रहते हैं और एक फैक्टरी में काम करते हैं।


शाहबाद डेयरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में कृष्ण ने बताया कि पार्क के पास लड़कों को मारपीट करते हुए देख उन्हें रोका तो मेरे दोस्त गुलशन को युवक पीटने लगे। मैंने भी रोकने की कोशिश की तो लड़कों ने चाकू निकालकर हम दोनों पर हमला कर दिया और भाग गए। अस्पताल में उपचार के बाद दोनों को दोस्तों को छुट्टी दे गई। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed