{"_id":"923da317da781d31374214143220c003","slug":"mg-road-shootout-car-recovered-at-the-instance-of-the-master-mind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटआउट में मास्टर माइंड की निशानदेही पर कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटआउट में मास्टर माइंड की निशानदेही पर कार बरामद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पहले गुड़गांव-महरौली रोड पर हुए शूटआउट में सीआईए पुलिस ने मास्टर माइंड की निशानदेही पर स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस को शूटर सहित विशंभर व उसके भाई की तलाश है।
विज्ञापन
गुड़गांव-महरौली रोड पर हयातपुर के रहने वाले गैंगेस्टर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मास्टर माइंड कविन्द्र दो दिन की पुलिस रिमांड पर है।
रिमांड के पहले दिन पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग स्विफ्ट कार बरामद किया। पुलिस को एक और सेंट्रो कार की तलाश है। जिसमें विशंभर और शूटर थे।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन के दौरान खुलासा किया है कि बालियावास के रहने वाले विशंभर का छोटा भाई भी गोलीबारी के समय मौके पर मौजूद था। इसके साथ यूपी का एक शूटर भी था।
विज्ञापन
तीनों ही फरार चल रहे हैं। विशंभर को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। जबकि, पुलिस ने दो दिन पहले जेल में बंद डब्बू के भाई कविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।
वारदात के बाद वह गांव व आसपास के नलकूप अन्य स्थानों पर छुप कर समय बिताता था। इसके बाद राजस्थान चला गया था।