{"_id":"57e7e0574f1c1bf60a573d39","slug":"mg-road-running-operation-romeo-was-arrested-76-mncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी रोड पर चला ‘ऑपरेशन रोमियो’, गिरफ्त में आए 76 मनचले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी रोड पर चला ‘ऑपरेशन रोमियो’, गिरफ्त में आए 76 मनचले
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-महरौली रोड पर शनिवार रात पुलिस ने ‘ऑपरेशन रोमियो’ चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं पर छींटाकशी या फब्तियां कसने के आरोप में 76 रोमियो को पकड़ा गया। तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
एसीपी ममता खरब के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में थाना सेक्टर-29, थाना डीएलएफ फेज-1 व 2 की पुलिस टीमों को शामिल किया गया। रात करीब 10 बजे से कार्रवाई शुरू की गई। यहां मॉल में चल रहे पब व बार से मौज मस्ती कर बाहर आने वाले युवाओं पर पुलिस ने नजर रखनी शुरू की।
विज्ञापन
रोमियो की धरपकड़ के लिए 20 महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में एमजी रोड पर जगह-जगह खड़ा किया गया था और जहां भी कोई मजनू दिखाई दिया उसकी धरपकड़ की गई।
विज्ञापन
चार घंटे तक चले इस अभियान के दौरान महिलाओं पर छींटाकशी व छेड़छाड़ करने के आरोप में 76 रोमियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनमे 37 को सेक्टर-29 और 39 रोमियो को डीएलएफ फेज-2 थाने में बंद किया गया।
रविवार को पकड़े गए सभी आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। बता दें कि इससे पहले दो बार अभियान चलाकर पुलिस 158 रोमियो को पकड़ चुकी है। एसीपी ममता खरब का कहना है कि महिलाओं को देर रात सुरक्षा देने के लिए अभियान जारी रहेगा। इससे महिलाओं में भी सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।