फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MG Road running "Operation Romeo", was arrested 76 Mncle

एमजी रोड पर चला ‘ऑपरेशन रोमियो’, गिरफ्त में आए 76 मनचले

Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
MG Road running "Operation Romeo", was arrested 76 Mncle
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव-महरौली रोड पर शनिवार रात पुलिस ने ‘ऑपरेशन रोमियो’ चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं पर छींटाकशी या फब्तियां कसने के आरोप में 76 रोमियो को पकड़ा गया। तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


एसीपी ममता खरब के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में थाना सेक्टर-29, थाना डीएलएफ फेज-1 व 2 की पुलिस टीमों को शामिल किया गया। रात करीब 10 बजे से कार्रवाई शुरू की गई। यहां मॉल में चल रहे पब व बार से मौज मस्ती कर बाहर आने वाले युवाओं पर पुलिस ने नजर रखनी शुरू की। 
विज्ञापन


रोमियो की धरपकड़ के लिए 20 महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में एमजी रोड पर जगह-जगह खड़ा किया गया था और जहां भी कोई मजनू दिखाई दिया उसकी धरपकड़ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे तक चले इस अभियान के दौरान महिलाओं पर छींटाकशी व छेड़छाड़ करने के आरोप में 76 रोमियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनमे 37 को सेक्टर-29 और 39 रोमियो को डीएलएफ फेज-2 थाने में बंद किया गया। 


रविवार को पकड़े गए सभी आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। बता दें कि इससे पहले दो बार अभियान चलाकर पुलिस 158 रोमियो को पकड़ चुकी है। एसीपी ममता खरब का कहना है कि महिलाओं को देर रात सुरक्षा देने के लिए अभियान जारी रहेगा। इससे महिलाओं में भी सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed