फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro will run extra trips for two days the occasion of Diwali

Delhi Metro: दिवाली को लेकर डीएमआरसी की खास तैयारी, दो दिन यात्रियों को मिलेगा भरपूर लाभ

Mon, 28 Oct 2024 09:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Oct 2024 09:16 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने लोगों से यातायात और प्रदूषण से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
Metro will run extra trips for two days the occasion of Diwali
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो दो दिन अतिरिक्त फेरे लगाएगी। डीएमआरसी का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को सभी लाइनों पर 60 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। त्योहारों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने लोगों से यातायात और प्रदूषण से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि दिल्ली मेट्रो सभी यात्रियों के लिए सुगम और अधिक सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार और बुधवार को 60 अतिरिक्त फेरे लगा रही है। सामान्य दिनों में मेट्रो के प्रतिदिन लगभग 4,000 फेरे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली को लेकर हाईअलर्ट पर दिल्ली के सभी अस्पताल
दिवाली को देखते हुए दिल्ली के सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। अस्पतालों की आपातकालीन सेवाओं में लगे डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल में मौजूद रहने को कहा गया है।
 
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि दिवाली के दौरान आग से जलने, दुर्घटना सहित दूसरे मामले के काफी मरीज आते हैं। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाओं के लिए इमरजेंसी सुविधाओं को मजबूत किया गया है। एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, लोकनायक, जीटीबी, डीडीयू सहित दिल्ली के सभी अस्पतालों में डॉक्टर तैनात रहेंगे। वहीं कुछ डॉक्टरो ने बताया कि दिवाली को देखते हुए उनकी छुट्टी तक रद्द कर दी गई है।

दिवाली की रात अग्निशमन विभाग के 3200 कर्मियों की रहेगी तैनाती
दिवाली पर दिल्ली अग्निशमन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर रहेगे। दिल्ली पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने एहतियात के तौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास दमकल गाड़ियों को तैनात कर दिया है। वहीं 31 अक्तूबर और एक नवंबर को विभाग ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि दिवाली की रात शहर भर में अग्निशमन विभाग के 3200 कर्मचारी तैनात रहेंगे। अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में सरकार की ओर से पटाखों पर बैन लगाया है ऐसे में उम्मीद है कि आग लगने की घटनाएं ज्यादा नहीं होंगी। हालांकि लाइटों के चलते शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं हो सकती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिवाली पर अग्निशमन कर्मियों को हर समय तैयार रहने की जरूरत होती है। 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को शाम 5 बजे से आधी रात तक 23 व्यस्त स्थानों पर एक-एक दमकल की गाड़ियां तैनात होंगी। बीते दिवाली पर मिली काल का विश्लेषण कर ऐसे स्थानों का चयन किया गया है जहां पर आग लगने की अधिक आशंका है। 1 नवंबर को नौ अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिल (बैक-पैक) यूनिट तैनात की जाएंगी और सात अलग-अलग स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात रहेंगी।

इन स्थानों पर रहेगी विशेष नजर...
तिलक नगर, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट, लाहौरी गेट, नांगलोई, साउथ एक्सटेंशन, सोनिया विहार, महरौली, अलीपुर थाना, रानी बाग मार्केट, गांधी नगर मार्केट, महिपालपुर चौक, मुंडका मेट्रो स्टेशन, आजाद मार्केट चौक, जयपुर गोल्डन अस्पताल और राधा स्वामी सत्संग, कनॉट प्लेस, सफदरजंग, शंकर रोड, लक्ष्मी नगर, जनकपुरी और सीबीडी शाहदरा जैसे स्थानों पर अग्निशमन उपकरणों से लैस वाहन तैनात होंगे।

शॉर्ट सर्किट होने पर होती हैं अधिकतर आग की घटनाएं...
अग्निशमन विभाग के अधिकारियाें ने बताया कि दिवाली की रात पटाखों से आग लगने की घटनाएं कम होती हैं। जबकि घरों में लाइटों के चलते शाॅर्ट सर्किट से लगी आग को लेकर अधिक काल होती हैं। दिवाली की रात 2023 में 208, 2022 में 201, 2021 में 152, 2020 में 205, 2019 में 245 आग लगने की काल मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed