फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro travellers wins lottery on huda city centre station

हुडा सिटी सेंटर पर निकलती है यात्रियों की लॉटरी

Fri, 29 Apr 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 29 Apr 2016 09:32 AM IST
सार

  • इसी स्टेशन पर सीट मिलने की होती है संभावना
  • यहां नहीं मिली सीट तो दिल्ली तक स्टैंडिंग यात्रा

विज्ञापन
metro travellers wins lottery on huda city centre station
हुडा स‌िटी सेंटर

विस्तार

डीएमआरसी के हुडा  सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर रोजाना यात्रियों की लॉटरी निकलती है। यह गुड़गांव का इकतौला ऐसा मेट्रो स्टेशन है जहां से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यही वह स्टेशन है जहां से उन्हें सीट मिलने की सबसे अधिक संभावना होती है। यह गुड़गांव में डीएमआरसी का सबसे अंतिम स्टेशन है। जिसे यहां सीट नहीं मिलती उसे दिल्ली तक खड़े होकर ही अपनी यात्रा पूरी करनी होती है।

विज्ञापन


 हुडा सिटी सेंटर पर रोजाना एक लाख से अधिक यात्रियों का आनाजाना रहता है। कॉरपोरेट, होटल, रेस्टोरेंट, आईटी-बीपीओ सहित विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले हजारों लोग रोजाना दिल्ली से गुड़गांव आते हैं। इसमें से अधिकतर मेट्रो से यात्रा करने वाले हैं।
विज्ञापन


काफी यात्री ऐसे हैं जो इफ्को चौक, एमजी रोड और सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशनों के नजदीक काम करते हैं मगर वह मेट्रो पकड़ने हुडा सिटी सेंटर स्टेशन ही आते हैं। इनका कहना है कि गुड़गांव के इसी स्टेशन से मेट्रो चलने की शुरूआत होती है। इसी कारण सीट भी मिलने की यहीं सबसे अधिक उम्मीद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव से दिल्ली की ओर जाने वाले मेट्रो यात्रियों को शाम को काफी थकान होती है। यही कारण है कि वह मेट्रो में अपनी यात्रा बैठकर करना चाहते हैं। इफ्को चौक और एमजी रोड स्टेशन से ट्रेन बिल्कुल भरी हुई मिलती है। इसी वजह से हुडा सिटी सेंटर से ट्रेन पकड़ते हैं। कभी-कभार ही ऐसा होता है कि सीट नहीं मिली। गुड़गांव से रोजाना दिल्ली जाने वाले अमित शर्मा के नजदीक एमजी रोड मेट्रो स्टेशन है मगर वह हुडा सिटी सेंटर से ट्रेन पकड़ते हैं।

अमित का कहना है कि ऐसा करने वाला वह इकलौता नहीं बल्कि हजारों यात्री हैं। आशिमा कुकरेती मल्टीनेशन कंपनी में एक्जीक्यूटिव हैं। वह इफ्को चौक के नजदीक काम करती हैं मगर ट्रेन पकड़ने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन जाती हैं। दिल्ली सरकार के सम-विषम फार्मूले ने मेट्रो में यात्रियों की संख्या को और बढ़ा दिया है।

गुड़गांव में हुडा सिटी सेंटर डीएमआरसी का सबसे व्यस्त स्टेशन है। यहां रोजाना एक लाख से अधिक यात्री आते जाते हैं। इस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुडग़ांव में दिल्ली के लिए मेट्रो की शुरूआत इसी स्टेशन से होती है। यहां पर सीट मिलने की यात्रियों को सबसे अधिक संभावना रहती है। हो सकता है इस कारण भी लोग आते हों।-हिग्मांशू सरमा (मीडिया अधिकारी, डीएमआरसी)

क्या कहना है यात्रियों का
हुडा सिटी सेंटर ही गुड़गांव में डीएमआरसी का ऐसा स्टेशन है जहां पर सीट मिल जाती है। मैं तो एमजी रोड के नजदीक हूं। मगर सीट पाने के लिए हुडा सिटी सेंटर जाना पड़ता है। क्योंकि इसी स्टेशन से सीट मिलती है।-आदित्य

हुडा सिटी सेंटर पर यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ होती है यहां सीट के चक्कर में रोजाना हजारों यात्री आते हैं। मैं भी इसलिए यहां से ट्रेन पकड़ने आता हूं।-लोकेश


हुडा सिटी सेंटर गुडग़ांव का सबसे व्यस्त स्टेशन है। ऐसा इसलिए हैं कि यहां सीट पाने के लिए सबसे अधिक लोग आते हैं।-सज्जन

अगर आप गुड़गांव के सिकंदरपुर, एमजी रोड और इफ्को चौक से मेट्रो पकड़ते हैं तो तय है कि दिल्ली तक खड़े ही यात्रा करनी पड़ेगी। इसी कारण हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है।-वैभव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed