फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro timing extended due to match in firoz shah kotla

IND vs NZ : मैच के चलते मेट्रो ने रात्रि सेवाओं का समय बढ़ाया

Wed, 01 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Nov 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
metro timing extended due to match in firoz shah kotla

बुधवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के चलते दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। मैच बुधवार शाम सात बजे से है। देर रात चलेगी।

विज्ञापन

 

इसे देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों को रात में घर जाने में परेशानी ना हो इसलिए सभी लाइन पर देर रात्रि की सेवाएं जो कि लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक खत्म हो जाती है वह रात्रि 12 बजे से लेकर सवा 12 बजे तक का कर दिया है।

विज्ञापन


मेट्रो ने फिरोजशाह कोटला मैदान से नजदीक पडने वाले मेट्रो स्टेशनों यानि आईटीओ, मंडी हाउस, प्रगति मैदान से मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी। ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी जिससे मैच खत्म होने के बाद होने वाली भीड़ को नियंत्रित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय तक चलेगी मेट्रो

metro timing extended due to match in firoz shah kotla
फाइल

मेट्रो की लाइन-1 यानि दिलशाद गार्डन को रात में आखिरी ट्रेन 11.15  मिलती है जो बुधवार को रात 12.05 बजे तक मिलेगी। इसी तरह रिठाला से 11.31 बजे तक मिलती है वह बुधवार को रात 12.10 बजे तक मिलेगी। इसी तरह लाइन-2 पर समयपुरी बादली से 11.10 के बजाए  बुधवार को 12.15 बजे तक मिलेगी।

लाइन 3 व 4 (द्वारका से वैशाली/नोएडा) पर नोएडा सिटी सेंटर से रात 11.05 बजे तक मिलती है अब 11.55 तक मिलेगी। वैशाली से 11.05 के बजाए अब बुधवार को 11.50 तक मिलेगी। इसी तरह कश्मीरी गेट से अब देर रात तक 12.10 बजे व एस्काटर््स मुजेस्सर से 11.15 बजे तक मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed