फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro stations will get big change now, read.

मेट्रो स्टेशनों पर अब आपको मिलेगा बड़ा बदलाव, पढ़ें क्या ?

Sat, 23 May 2015 08:08 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 May 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
Metro stations will get big change now, read.

पहली बार तीसरी आंख की निगरानी में दिल्ली मेट्रो के यात्री स्टेशन पर रखे कूड़ेदान में कचरा फेंक सकेंगे। दिल्ली मेट्रो ने नियमों में बदलाव करते हुए इसका निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसका ट्रायल रन सफल रहा है। सात इंटरचेंज में रखे जाने वाले यह सभी कूड़ेदान पारदर्शी होंगे और सीसीटीवी की निगरानी में रखे जाएंगे। अभी तक बम धमाकों की आशंका के तहत यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो में कूडे़दान नहीं रखे जाते थे।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन यात्रा करने वाले लगभग 29 लाख यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि अब उन्हें पानी की खाली बोतल, बिस्कुट या चिप्स के खाली पैकेट यात्रा समाप्त होने तक हाथ या बैग में रखकर नहीं चलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

Metro stations will get big change now, read.

यात्रियों को राजीव चौक, कश्मीरी गेट, मंडी हाउस, यमुना बैंक, कीर्ति नगर व इंद्रलोक, केंद्रीय सचिवालय व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में उन्हें कूड़ेदान रखे मिलेंगे।

कॉनकोर्स एरिया में रखे जाएंगे- कूड़ेदान कॉनकोर्स एरिया में ही रखे जाएंगे, जोकि चारों ओर से सीसीटीवी कैमरे की जद में आएंगे। इसके अलावा कूड़ेदान के सामने ही एंट्री व एग्जिट प्वाइंट के अलावा एएफसी गेट होगा।

जहां हर समय सीआईएसएफ के सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। कूड़ेदान नीले रंग के बेहद ही हल्के होंगे, जोकि दीवार से टंगे हुए होंगे। उसमें कचरा डालने के लिए पारदर्शी प्लास्टिक का लिफाफा लगा होगा, ताकि यात्री जैसे ही कचरा डालें दूर से दिख जाए कि क्या डाला गया है।

दो स्टेशनों में ट्रायल सफल- दिल्ली मेट्रो ने पहले ट्रायल के तौर पर बाराखंभा और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में कूड़ेदान रखे थे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यात्रियों के व्यवहार को देखा गया। यात्रियों ने मेट्रो कर्मियों से इजाजत के बाद पारदर्शी हैंगिंग कूड़ेदान में प्लास्टिक की खाली बोतल, चिप्स व बिस्कुट के पैकेट डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed