{"_id":"c0ebeaa925709ead682accae349cdef4","slug":"metro-stations-open-business-doors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे व्यापार के दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे व्यापार के दरवाजे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमआरसी फरीदाबाद कॉरिडोर के स्टेशनों पर व्यवयायिक गतिविधियां शुरू कर आमदनी बढ़ाने में जुट गया है। नीलम चौक अजरौंदा, सेक्टर 28 और सराय के बाद फरीदाबाद ओल्ड मेट्रो स्टेशन पर व्यवसायिक गतिविधियों की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि डीएमआरसी ने फरीदाबाद कॉरिडोर पर प्रतिदिन 1.94 लाख यात्री चलने का अनुमान लगाया था। एक माह बीतने के बावजूद यात्रियों की संख्या अनुमान की 25 फीसदी भी नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
इसको देखते हुए डीएमआरसी ने दूसरे साधनों ने कमाई बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। फरीदाबाद ओल्ड मेट्रो स्टेशन पर भूतल और कॉनकोर्स तल पर डीएमआरसी 4680 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यवसायिक गतिविधियां की जाएंगी।
विज्ञापन
अभी तक डीएमआरसी ने नीलम चौक अजरौंदा, सराय ख्वाजा और सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन पर व्यवसायिक गतिविधियां शुरू करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की थी।
नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पर 2771 वर्गमीटर, सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन पर 1185 वर्गमीटर और सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन पर 10,862 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यवसायिक गतिविधियां होंगी।
डीएमआरसी प्रवक्ता का कहना है कि फरीदाबाद मे सभी मेट्रो स्टेशनों पर प्रॉपर्टी डेवेलपमेंट के लिए जगह रिजर्व रखी गई है। जल्द ही इन जगहों पर कमर्शियल गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी।