फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro start From Dwarka to Noida Electronic City

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, जल्द द्वारका मेट्रो स्टेशन से सीधे पहुंचेंगे नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी

Sat, 02 Mar 2019 09:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Mar 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Metro start From Dwarka to Noida Electronic City
delhi metro - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को जल्द ही द्वारका से सीधे नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी पहुंचने की सुविधा मिलने वाली है। वर्तमान में ब्लू लाइन पर द्वारका से नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक ही सफर करने की सुविधा है, लेकिन जल्द ही ब्लू लाइन का विस्तार नोएडा सिटी सेंटर से लेकर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक होने वाला है। इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब डीएमआरसी ने इस सेक्शन को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 4 मार्च को सेक्शन की सुरक्षा जांच होगी।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक, ब्लू लाइन के नए सेक्शन पर नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक छह स्टेशन होंगे, जिनमें नोएडा सेक्टर-34, नोएडा सेक्टर-52, नोएडा सेक्टर-61, नोएडा सेक्टर-59, नोएडा सेक्टर 62 और नोएडा सिटी सेंटर शामिल हैं। इस सेक्शन की लंबाई 6.675 किमी है। नोएडा सेक्टर-52 पर दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को एक्वा लाइन पर ट्रेन बदलने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इस सेक्शन के खुलने से नोएडा और गाजियाबाद एनएच-24 के आसपास रहने वाले लोगों को दिल्ली पहुंचने में आसानी होगी। अब तक यात्रियों को नोएडा सेक्टर-62 और इलेक्ट्रॉनिक सिटी जाने के लिए नोएडा सिटी सेंटर से सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहना पड़ता था। द्वारका से नोएडा सिटी सेंटर तक 44 मेट्रो स्टेशन हैं और नया सेक्शन खुलने के बाद ब्लू लाइन के द्वारका-नोएडा सेक्शन पर स्टेशनों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक, इस सेक्शन के खुलने से ब्लू लाइन की लंबाई 50.56 किमी से बढ़कर 57.23 किमी हो जाएगी। हालांकि ब्लू लाइन पर यमुना बैंक से वैशाली सेक्शन की लंबाई 6.25 किमी है। इस सेक्शन के खुलने से दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क की लंबाई 327 किमी से बढ़कर 333 किमी हो जाएगी और मेट्रो स्टेशनों की संख्या 236 से बढ़कर 242 हो जाएगी।


डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त एसके पटनायक 4 मार्च को नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन की सुरक्षा जांच करेंगे। इस जांच में सेक्शन पर बने सभी मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म क्लीयरेंस, ट्रेन की गति, स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा मानदंडों, ट्रैक डिस्टेंस समेत अन्य तथ्यों का गहनता से निरीक्षण होगा। मेट्रो रेल सुरक्षा निरीक्षण में सफल रहने के बाद सेक्शन पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed