Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro services to begin at 4:30 AM on Chhath

छठ पर सुबह 4:30 बजे से दौड़ेगी मेट्रो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
सभी टर्मिनल स्टेशनों से मिलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन


नई दिल्ली। छठ महापर्व के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेट्रो सुबह 4:30 बजे से दौड़ेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुबह के समय घाट तक आवाजाही सुगम बनाने के लिए यह फैसला लिया है। आम दिनों में मेट्रो का परिचालन सुबह छह बजे शुरू होता है। सभी टर्मिनल स्टेशनों से डेढ़ घंटे पहले सेवा शुरू होने से सुबह तड़के घाटों पर जाने वाले लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। डीएमआरसी के अनुसार, सुबह 4:30 बजे से नियमित समय-सारिणी के तहत सेवाएं शुरू होने तक सभी मेट्रो लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।

नमो भारत के फेरों में भी बदलाव

छठ के दौरान नमो भारत से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी अतिरिक्त फेरों की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिचालन में अतिरिक्त सेवाएं जोड़ी हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed