फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro route down the shop and the house.

मेट्रो रूट पर नीचे दुकान और ऊपर मकान

Tue, 10 Mar 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 10 Mar 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Metro route down the shop and the house.

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो रूट और हिंडन एलीवेटेड रोड के किनारे बसे क्षेत्रों में लोग नीचे दुकान-ऊपर मकान बना सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मिक्स्ड लैंडयूज के लिए पॉलिसी निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन


नए के साथ ही पुराने क्षेत्रों को भी इस पॉलिसी का लाभ मिलेगा। जिन क्षेत्रों का जोनल प्लान तैयार हो रहा है, वहां जीडीए पहले से ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करेगा। यानी इसका फायदा राजनगर एक्सटेंशन के साथ ही मोदीनगर-मुरादनगर को भी मिलेगा।
विज्ञापन


बीते दिनों जीडीए ने दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो रूट के लिए मिक्स्ड लैंडयूज की पॉलिसी बनाकर शासन को भेजी थी।

शासन ने इसे प्रदेश की आवास नीति में शामिल कर लिया है। शासन की मंजूरी के बाद यह नीति प्रदेश भर में लागू हो गई है।

अब लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी आदि स्थानों पर दौड़ने वाली मेट्रो के रूट के लिए बार-बार पॉलिसी ड्राफ्टिंग और शासन की अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी।

जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि मिक्स्ड लैंडयूज पॉलिसी को शासन की मंजूरी मिल गई है।

मेट्रो रूट और टीओडी पर बन रही यूपी गेट टू हिंडन एलीवेटेड रोड के किनारे बसे क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा। लोग आवासीय लैंडयूज का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शर्तों का रखना होगा ख्याल
नए क्षेत्रों में 10 एकड़ और पुराने में कम से कम 5 हजार वर्गमीटर वाले प्लॉट पर मिलेगी सुविधा।
छोटे प्लॉट को एक साथ जोड़ा जा सकेगा।
नए क्षेत्रों के लिए रोड की चौड़ाई 30 मीटर और पुराने में 18 मीटर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed