फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro Phase - 3 work stop

ये क्या! अटक गया मेट्रो फेज-तीन का काम

Mon, 28 Apr 2014 10:37 AM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
Metro Phase - 3 work stop

दिल्ली मेट्रो रेल के फेज-तीन के प्रोजेक्ट में तीन बड़े पेच फंसे हुए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को कालिंदी कुंज से जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर पर आईजीआई टी-1 स्टेशन के पास डिफेंस की भूमि नहीं मिली है।

विज्ञापन


इसके बदले में वेस्टर्न एयरफोर्स कमांड 700 क्षमता का ऑडिटोरियम बनाने की मांग रहा है, जबकि कॉरपोरेशन 400 क्षमता का ऑडिटोरियम बनाकर देने को तैयार है। मामला एयरफोर्स अथॉरिटी में रुका हुआ है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि डीएमआरसी ने मामले को उठाया है। अब उपराज्यपाल के दरबार में गुहार लगाई जाएगी। दूसरा मामला मंडी हाउस से लाल किला कॉरिडोर का है, जहां डिफेंस की जमीन मिलने में हो रही दिक्कत के कारण निर्माण में देरी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब जमीन ही नहीं मिलेगी तो...

Metro Phase - 3 work stop

लाल किला के पास डिफेंस की जमीन डायवर्जन सड़क बनाने के लिए चाहिए थी। उसमें देरी के कारण भी निर्माण अटका है। फेज-तीन में जमीन मिलने में देरी का तीसरा मामला भी गंभीर है।

मजलिस पार्क से शिव विहार कॉरिडोर के लिए हजरत निजामुद्दीन से आईपी एक्सटेंशन हिस्से में जमीन मिलने में हो रही देरी के कारण दो जगह दिक्कत पैदा हो गई है। विनोद नगर डिपो का काम रुका हुआ है।

यहां फॉरेस्ट कन्जर्वेशन एक्ट, 1980 के तहत क्लीयरेंस नहीं मिला है। वन विभाग ने प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ाया क्योंकि डीडीए ने गढ़ी मांडू में वन के लिए वैकल्पिक जमीन नहीं दी। डीडीए को वहां से अतिक्रमण हटाने का काम करना है।

2015 में एक, 2016 में मिलेंगी तीन लाइन

Metro Phase - 3 work stop

डीएमआरसी फेज-तीन में एनसीआर को फरीदाबाद लाइन का तोहफा मई 2015 में देगा।

उसके बाद मेट्रो 2016 में कालिंदी कुंज, लोनी बॉर्डर पर शिव विहार और बहादुरगढ़ तक पहुंचेगी।

हालांकि, केंद्रीय सचिवालय से मंडी हाउस का सेक्शन सबसे पहले और दूसरे नंबर पर जहांगीरपुरी से बादली का सेक्शन मार्च 2015 में शुरू किया जाएगा।

एनसीआर के लिए 2016 जरूरी

Metro Phase - 3 work stop

डीएमआरसी की रिपोर्ट के अनुसार, बदरपुर से वाईएमसीए चौक (फरीदाबाद-14 किमी) की लाइन पर डिपो को छोड़ दें तो 81 फीसदी सिविल वर्क हो चुका है। डिपो को शामिल करने पर 50 फीसदी काम हुआ है, लेकिन नौ स्टेशन वाले एलिवेटेड सेक्शन पर 31 मई 2015 तक ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य दिल्ली मेट्रो ने रखा है।

2016 एनसीआर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साल होगा। सबसे पहले उस साल फरवरी में मौजपुर से शिव विहार के हिस्से में रेल पहुंचेगी। यह लाइन लोनी बॉर्डर से दिल्ली आने वालों की राह आसान करेगी।

इसी साल मार्च में मुंडका लाइन का विस्तार बहादुरगढ़ तक पूरा कर लिया जाएगा। एलिवेटेड सेक्शन के 11 किमी में सात स्टेशन बन रहे हैं। अभी तक 18 फीसदी सिविल वर्क हो चुका है।

फेज-तीन में दिक्कतें

Metro Phase - 3 work stop

शिव विहार-मुकुंदपुर लाइन पर एफसीडी बसई दारापुर और मायापुरी की झुग्गी कॉलोनी से समस्या। त्रिलोकपुरी में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की जमीन अभी तक नहीं मिल सकी है। विनोद नगर में भूमि के लिए अभी तक वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के तहत क्लीयरेंस नहीं मिली।

कालिंदी कुंज से जनकपुरी वेस्ट के कॉरिडोर पर आईजीआई टी-1 से जनकपुरी वेस्ट के बीच सदर बाजार के पास डिफेंस की जमीन अभी तक नहीं मिली।

मंडी हाउस से कश्मीरी गेट के सेक्शन पर सड़क डायवर्जन के लिए डिफेंस से जमीन मिलने में देरी।

किस लाइन पर कब चलेगी रेल

Metro Phase - 3 work stop
कॉरिडोर.........................कब चलेगी
जहांगीरपुरी से बादली............मार्च 15
के. सचिवालय-कश्मीरी गेट....नवंबर 15
मुंडका-बहादुरगढ़...................मार्च 16
द्वारका से नजफगढ़...............मार्च 16
बदरपुर-फरीदाबाद..................मई 15
कालिंदी कुंज-सुखदेव विहार.....जून 16
सुखदेव वि.-आरके पुरम.......सितंबर 15
आरकेपुरम टी-1 आईजीआई...जनवरी 16
टी-1 आईजीआई-जनकपुरी वेस्ट...मार्च 16
मजलिस पार्क-साउथ कैंपस....दिसंबर 15
साउथ कैं-हजरत निजामुद्दीन....फरवरी 16
हजरत निजामुद्दीन-आईपी एक्स..अक्तूबर 15
आईपी एक्स. से मौजपुर..........जुलाई 15
गोकलपुरी-शिव विहार.............फरवरी 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed