मेट्रो में देरी का सिलसिला जारी, अब देर से खुलेगी मजेंटा लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो फेज तीन की लाइनों को चालू करने में देरी का सिलसिला जारी है। मेट्रो एक बार फेज तीन की मजेंटा लाइन के 3.9 किलोमीटर के एक सेक्शन को खोलने की डेडलाइन मिस कर दिया है।
नोएडा और दिल्ली (बॉटेनिकल गार्डन से कालिंदी कुंज) को जोडने वाली इस लाइन को अप्रैल 2017 में खोला जाना था। अप्रैल शुरू हो चुका है अभी तक सुरक्षा जांच के लिए फाइल नहीं भेजी गई है। इस सेक्शन के खुलने से नोएडा के लोगों का साउथ दिल्ली से सीधे कनेक्टविटी होगी।
मेट्रो फेज तीन मर्जेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन) कुल 34.27 किलोमीटर लंबी है। इस लाइन पर कुल 23 मेट्रो स्टेशन है। इस लाइन पर सबसे पहले कालिंदी कुंज से बॉटेनिकल गार्डन 3.9 किलोमीटर पर ट्रायल बीते साल अक्टूबर 2016 में शुरू हुआ था।
तब नवंबर में मेट्रो ने दावा किया था कि नोएडा को जोडने वाली इस लाइन को अप्रैल 2017 तक खोल दिया जाएगा। उसके बाद दिल्ली मेट्रो ने इस ट्रायल रन को बॉटेनिकल गार्डन कालिंदी कुंज से बढ़ाकर कालकाजी मंदिर तक ले आया इसे शुरू हुए भी दो माह से ज्यादा समय बीत चुका है।
जिस सेक्शन को खोला जाना था उसके ट्रायल को अब छह माह का समय भी हो चुका है। मगर अब उसे कब तक चालू किया जाएगा इसे लेकर कोई नई डेडलाइन तय नहीं की गई है। इस सेक्शन पर कुल तीन स्टेशन है कालिंदी कुंज ओखला विहार दिल्ली में और एक बॉटेनिकल गार्डन जो कि नोएडा का पहला इंटरचेज भी होगा।
डीएमआरसी के मुताबिक हम इस लाइन पर 98 फीसदी से ज्यादा काम कर चुके है। ज्यादातर सेक्शन पर ट्रायल शुरू हो चुका है। अप्रैल 2017 कालिंदी कुंज से नोएडा के बीच खोलने की डेडलाइन लेकर चल रहे थे मगर पहली बार कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम का प्रयोग हो रहा है। इसलिए यह ट्रायल करीब छह माह होगा। उसके बाद सुरक्षा जांच होगी तब यह लाइन खोली जाएगी।
मर्जेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन)
34.27 किलोमीटर लंबा स्टेशन है।
23 कुल स्टेशन है।
3.9 किलोमीटर सेक्शन अप्रैल में खोलना था।
874 करोड़ की लागत से बना यह सेक्शन
48500 यात्री सफर करेंगे इस सेक्शन से अनुमानित।
97800 यात्री बॉटेनिकल गार्डन से यात्रा करेंगे पूरी लाइनल चलने पर अनुमानित।