मेट्रो ने पहले दिन लगाए 450 से अधिक फेरे, रात आठ बजे तक करीब 16 हजार यात्रियों ने किया सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने 17 साल के इतिहास में थमी दिल्ली मेट्रो ने दुबारा चलने पर पहले दिन करीब 450 फेरे लगाए। येलो लाइन पर पर सुबह सात से 11 बजे और शाम के चार से आठ बजे के बीच 16000 से ज्यादा मुसाफिरों से सफर भी किया। शुरुआती चार घंटे में यात्रियों की संख्या कम होने के पीछे तकनीकी खराबी, कम एंट्री एक्जिट गेट खुलने और संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के कारण यात्रियों की संख्या कम होने की बात कही जा रही है। मगर, दिल्ली मेट्रो को उम्मीद है कि चरणों में मेट्रो सेवाएं शुरू की जा रही है और 12 सितंबर तक एक बार फिर यात्रियों के कदम मेट्रो की तरफ बढ़ेंगे।
सभी स्टेशनों पर रुकी मेट्रो
येलो लाइन के सभी 37 स्टेशनों पर मेट्रो रुकी। इस दौरान 57 मेट्रो ट्रेनों ने 450 से अधिक फेरे लगाए। हालांकि स्टेशनों पर अधिक वक्त के लिए मेट्रो के रुकने की वजह से यात्रियों को थोड़ी देरी हुई। रिहायशी इलाके से दूरी होने की वजह से परिचालन के लिहाज से कंटेनमेंट जोन के दायरे में स्टेशन नहीं आया। हालांकि एहतियात के तौर कम एंट्री एक्जिट गेट खोले जाने को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।
स्टेशनों के आसपास मास्क की शुरू हुई बिक्री
संक्रमण काल में यात्रियों ने मास्क लगाए हुए थे, लेकिन मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर स्टेशनों के आसपास मास्क बेचने वालों की संख्या भी बढने लगी है। अगर किसी यात्री का मास्क गिर गया या फट गया हो तो तत्काल मास्क खरीदने के लिए बाहर दुकानें लगाई जाने लगी हैं। एक विक्रेता ने बताया कि कई बार मास्क पुराना होने पर वक्त की कमी के कारण यात्री नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में मास्क बेचने पहुंच रहे हैं, इससे यात्रियों को भी संक्रमण से बचाव का मौका मिलेगा।
मेट्रो यात्रियों की राय, नहीं है मेट्रो से बढ़िया कोई सार्वजनिक परिवहन
भौतिकी में दिल्ली विश्वविद्यालय से शोधार्थी वंदना ने बताया कि पढ़ाई के सिलसिले में उन्हें रोजाना 500 रुपये से अधिक खर्च करना पड़ रहा था। अब 120 रुपये में कम समय में घर पहुंच सकेंगी।
खानपुर निवासी राजवीर सिंह ने कहा कि दिल्ली की लाइफलाइन रुकनी नहीं चाहिए। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
कमला नगर निवासी सुचिता ने बताया कि मेट्रो में संक्रमण काल में भी अच्छी सुविधाएं मुहैया की जा रही है। एहतियातों का सभी को पालन करना चाहिए।
संगम विहार निवासी विजय ने बताया कि मेट्रो सेवाएं बंद होने की वजह से बसों में सफर करने में कई तरह की परेशानियां थी, और संक्रमण का खतरा भी अधिक है।