फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro in now make in india track

अब मेक इन इंडिया के ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो

Mon, 04 May 2015 03:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 May 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
metro in now make in india track

जापानी गुड़िया यानी दिल्ली मेट्रो बेशक शुरुआत में विदेशी तकनीक का आईना था, लेकिन अब मेक इन इंडिया का स्वरूप बन चुका है। क्योंकि मेट्रो फेज थ्री में 90 फीसदी रोलिंग स्टोक से लेकर अन्य सामान भारतीय कंपनियों द्वारा तैयार प्रयोग हो रहा है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि वर्ष 2014-15 में दिल्ली मेट्रो ट्रेन के टाइमिंग 99.88 फीसदी रही है, जोकि अपने आप में रिकॉर्ड है। दिल्ली मेट्रो के स्थापना दिवस के अवसर पर डीएमआरसी ने इसकी जानकारी देने के साथ-साथ 45 कर्मियों को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया है।
विज्ञापन


जबकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को बेस्ट मेट्रो स्टेशन का अवार्ड मिला है। दिल्ली कैंट में दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने रविवार को 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव मधूसूदन प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का आगाज डीएमआरसी के एमडी डॉ. मंगू सिंह की वार्षिक रिपोर्ट से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगू सिंह ने कहा कि पहले ऑफिस टाइम में यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ होती थी, लेकिन अब दिन के समय भी ट्रेनों में यात्रियों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मेट्रो का दायरा और यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ मेट्रो प्रबंधन के समक्ष चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया को दिल्ली मेट्रो ने पूरी तरह अपना लिया है। आज की डेट में लगभग 90 फीसदी रोलिंग स्टॉक मेक इन इंडिया को फेज थ्री में प्रयोग हो रहा है।


वहीं, मधूसूदन प्रसाद ने दिल्ली मेट्रो प्रबंधन को अपनी डेडलाइन बखूबी निभाने के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में दिल्ली मेट्रो की ट्रेन 99.88 फीसदी समय पर रही हैं, जोकि लगभग 28 लाख प्रतिदिन यात्रियों के साथ पूरी करना बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed