{"_id":"59dbb1304f1c1b7a548b67c1","slug":"metro-fare-will-be-hiked-from-october-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DMRC-दिल्ली सरकार की खींचतान के बीच बढ़ गया मेट्रो का किराया, आज से महंगा हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DMRC-दिल्ली सरकार की खींचतान के बीच बढ़ गया मेट्रो का किराया, आज से महंगा हुआ सफर
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Oct 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
delhi metro fare hike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार की बीते दस दिनों से किराया बढ़ोतरी रोकने की हर कोशिश नाकाम हो गई। सोमवार को दिल्ली सरकार की मांग पर अंतिम समय में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन बोर्ड सदस्यों की आपात बैठक बुलाई गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में किराया बढ़ोतरी पर ही सहमति बनी।
विज्ञापन
अब मेट्रो का किराया अपने तय समय पर 10 अक्तूबर यानी आज से लागू हो जाएगा। अब अधिकतम किराया 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये हो जाएगा। सिर्फ 0 से 2 किलोमीटर की श्रेणी को छोड़कर सभी वर्गों में यात्रा करने वालों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
पढ़ें:- जब किराया बढ़ाने को लेकर चलती मेट्रो के सामने पटरी पर उतर गए NSUI कार्यकर्ता
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की लगातार बोर्ड बैठक बुलाने की मांग पर बोर्ड के चेयरमैन व केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सोमवार रात 8 बजे आपात बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली सरकार के सभी नामित सदस्यों ने सरकार का पक्ष रखा, लेकिन बोर्ड ने डीएमआरसी एक्ट की धारा 37 का हवाला देकर किराया बढ़ोतरी को लागू करने की मंजूरी दे दी।
राष्ट्रीय अवकाश व रविवार को पहले की ही तरह छूट मिलेगी
delhi metro fare hike
बोर्ड ने कहा कि धारा 37 के मुताबिक बोर्ड किराया निर्धारण समिति (एफएफसी) की सिफारिशों को मानने के लिए बाध्य है। बोर्ड की बैठक के बाद अब मंगलवार से बढ़ा किराया लागू हो जाएगा। 2 से 5 किलोमीटर की दूरी वालों को सिर्फ मौजूदा किराये से 5 रुपये अधिक देने होंगे तो बाकी स्लैब में 10-10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
पढ़ें:- गुरुग्राम से दिल्ली तक मेट्रो का सफर के लिए अब से चुकानी होगी ये कीमत, नजर डालें इस सूची पर...
राष्ट्रीय अवकाश व रविवार को पहले की ही तरह छूट मिलेगी। लेकिन यह छूट नए बढ़े हुए किराये के हिसाब से होगी। राष्ट्रीय अवकाश व रविवार वाले दिन सबसे ज्यादा नुकसान 5 से 12 किलोमीटर तक का सफर करने वाले यात्रियों को होगा क्योंकि अभी उन्हें इसके लिए 10 रुपये देने होते हैं लेकिन अब यह 20 रुपये हो जाएगा।
पढ़ें:- गुरुग्राम से दिल्ली तक मेट्रो का सफर के लिए अब से चुकानी होगी ये कीमत, नजर डालें इस सूची पर...
राष्ट्रीय अवकाश व रविवार को पहले की ही तरह छूट मिलेगी। लेकिन यह छूट नए बढ़े हुए किराये के हिसाब से होगी। राष्ट्रीय अवकाश व रविवार वाले दिन सबसे ज्यादा नुकसान 5 से 12 किलोमीटर तक का सफर करने वाले यात्रियों को होगा क्योंकि अभी उन्हें इसके लिए 10 रुपये देने होते हैं लेकिन अब यह 20 रुपये हो जाएगा।