फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब किराया बढ़ाने को लेकर चलती मेट्रो के सामने पटरी पर उतर गए NSUI कार्यकर्ता

Mon, 09 Oct 2017 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Oct 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi: NSUI members protest over metro fare hike, inside Vishwa Vidyalaya metro station
nsui protest against metro fare hike - फोटो : ani
सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर कुछ ऐसा हुआ जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ हैरान रह गई।
Delhi: NSUI members protest over metro fare hike, inside Vishwa Vidyalaya metro station
nsui protest against metro fare hike - फोटो : ani

दरअसल आज कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ता विश्वविद्याल मेट्रो स्टेशन की पटरियों पर उतरकर विरोध कर रहे थे। ये कार्यकर्ता दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे थे।

Delhi: NSUI members protest over metro fare hike, inside Vishwa Vidyalaya metro station
nsui protest against metro fare hike - फोटो : ani

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने यहां मोदी-केजरीवाल शेम-शेम के नारे भी लगाए। ट्रेन चलने को तैयार थी लेक‌िन कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते इसमें देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi: NSUI members protest over metro fare hike, inside Vishwa Vidyalaya metro station
demo pic

1500 करोड़ देंगे पर मेट्रो किराया नहीं बढ़ने देंगे : केजरीवाल मेट्रो किराया बढ़ोतरी को लेकर केंद्र व दिल्ली सरकार के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर कहा है कि अगर केंद्र हामी भरे तो वह जनहित में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) का अधिग्रहण करने को तैयार हैं। दिल्ली सरकार अपने हिस्से का 1500 करोड़ देगी पर पांच माह में दोबारा किराया बढ़ोतरी के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन
Delhi: NSUI members protest over metro fare hike, inside Vishwa Vidyalaya metro station
demo pic

केजरीवाल ने पुरी के पत्र में लिखे उस आंकड़े पर सवाल उठाए हैं, जिसमें बताया गया था कि किराया 91 फीसदी तक बढ़ा है। केजरीवाल ने किराये के सभी स्लैब का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकतम किराया 117 फीसदी तक बढ़ा है। आपका सुझाव है कि किराया घटाने पर दिल्ली सरकार को 3000 करोड़ रुपये की भरपाई करनी होगी। दिल्ली सरकार इसके लिए तैयार है। अगर कोलकाता मेट्रो 100 फीसदी भरपाई कर सकती है तो दिल्ली सरकार अपने हिस्से का 1500 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार है। क्योंकि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार 50-50 फीसदी की भागीदार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed