फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro fare hike from today

DMRC-दिल्ली सरकार की खींचतान के बीच बढ़ गया मेट्रो का किराया, आज से महंगा हुआ सफर

Tue, 10 Oct 2017 03:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Oct 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
delhi metro fare hike from today
delhi metro fare hike

दिल्ली सरकार की बीते दस दिनों से किराया बढ़ोतरी रोकने की हर कोशिश नाकाम हो गई। सोमवार को दिल्ली सरकार की मांग पर अंतिम समय में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन बोर्ड सदस्यों की आपात बैठक बुलाई गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में किराया बढ़ोतरी पर ही सहमति बनी। 

विज्ञापन


अब मेट्रो का किराया अपने तय समय पर 10 अक्तूबर यानी आज से लागू हो जाएगा। अब अधिकतम किराया 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये हो जाएगा। सिर्फ 0 से 2 किलोमीटर की श्रेणी को छोड़कर सभी वर्गों में यात्रा करने वालों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- जब क‌िराया बढ़ाने को लेकर चलती मेट्रो के सामने पटरी पर उतर गए NSUI कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की लगातार बोर्ड बैठक बुलाने की मांग पर बोर्ड के चेयरमैन व केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सोमवार रात 8 बजे आपात बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली सरकार के सभी नामित सदस्यों ने सरकार का पक्ष रखा, लेकिन बोर्ड ने डीएमआरसी एक्ट की धारा 37 का हवाला देकर किराया बढ़ोतरी को लागू करने की मंजूरी दे दी।

राष्ट्रीय अवकाश व रविवार को पहले की ही तरह छूट मिलेगी

delhi metro fare hike from today
delhi metro fare hike
बोर्ड ने कहा कि धारा 37 के मुताबिक बोर्ड किराया निर्धारण समिति (एफएफसी) की सिफारिशों को मानने के लिए बाध्य है। बोर्ड की बैठक के बाद अब मंगलवार से बढ़ा किराया लागू हो जाएगा। 2 से 5 किलोमीटर की दूरी वालों को सिर्फ मौजूदा किराये से 5 रुपये अधिक देने होंगे तो बाकी स्लैब में 10-10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

पढ़ें:- गुरुग्राम से दिल्ली तक मेट्रो का सफर के लिए अब से चुकानी होगी ये कीमत, नजर डालें इस सूची पर...

राष्ट्रीय अवकाश व रविवार को पहले की ही तरह छूट मिलेगी। लेकिन यह छूट नए बढ़े हुए किराये के हिसाब से होगी। राष्ट्रीय अवकाश व रविवार वाले दिन सबसे ज्यादा नुकसान 5 से 12 किलोमीटर तक का सफर करने वाले यात्रियों को होगा क्योंकि अभी उन्हें इसके लिए 10 रुपये देने होते हैं लेकिन अब यह 20 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed